Mumbai Beaches: मुंबई की शान हैं ये 10 बीच, आप भी करें एक्सप्लोर

Published : Sep 23, 2024, 11:35 AM ISTUpdated : Sep 23, 2024, 11:39 AM IST
Famous Beaches Of Goa

सार

Famous Beaches in Mumbai: मुंबई यात्रा प्लान कर रहे हैं? यहां जानें शहर के सबसे लोकप्रिय बीचों के बारे में और कैसे अपनी ट्रिप को प्लान करें।

ट्रेवल डेस्क। घूमना किसी पसंद नहीं होता है। अगर आप भी ट्रेवल करना पसंद करते हैं तो इस बार क्यों न मुंबई घूम लिया जाए। मायानगरी मुंबई दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती हैं। यहां पर शानदार बीचों के साथ स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकते हैं। ऐसे में हम आपको मुंबई के 10 पॉपुलर बीच के बारे में बताएंगे जहां पर आप छुट्टियां बिता सकते हैं।

1) जुहू बीच (Juhu Beach, Mumbai)

जुहू बीच मुंबई का सबसे पॉपुलर बीच है,जो अपने स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है। छह किलोमीटर तक फैला ये बीच आमलोगों से लेकर सेलेब्स को भाता है। गणेश चतुर्थी के दौरान यहां का क्राउड देखते बनता है।

2) वर्सोवा बीच (Versova Beach, Mumbai)

वर्सोवा बीच अपने शांत वातावरण और शानदार सनसेट व्यू के लिए जाना जाता है। अगर आप शांत और सेनेरिक व्यू की तलाश में हैं तो यहां पर आ सकते हैं।

3) अक्सा बीच(Aksa Beach, Mumbai)

मुंबई स्थित अक्सा बीच सनसेट फोटोग्राफी के लिए पॉपुलर है,यहां पर आपको कई प्री वेडिंग शूट होते भी मिल जाएंगे। जिसके साथ अक्सा बीच स्थित स्ट्रीट फूड का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

4) गोरई बीच (Gorai Beach, Mumbai)

फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना है तो गोरई बीच आ सकते हैं। यहां पर कई वॉटर एक्टिविटीज भी होती है। अगर खुद को रिप्रेश करना है तो ये बीच बेस्ट है।

5) मार्वे बीच (Marve Beach, Mumbai)

मलाड के पास स्थित मार्वे बीच खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। जहां से सनराइज देखने का मजा ही कुछ और है। रात के वक्त यहां पर कई स्ट्रीट फूड शॉप लगती हैं तो लाजवाब फूड देती हैं।

6) चौपाटी बीच (Chowpatty Beach, Mumbai)

फिल्मों से लेकर सेलेब्स तक अक्सर चौपाटी बीच का जिक्र करते हैं,जो अपने खुशनुमा माहौल के लिए जाता है। अगर आप नाइट स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।

7) मनोरी बीच (Manori Beach, Mumbai)

शांति-सुकून के पल एक साथ चाहिए तो मुंबई स्थित मनोरी बीच घूम आए। ये प्लेस सनराइज, पिकनिक बनाने के लिए बेस्ट माना जाता है।

8) एरंगल बीच (Erangal Beach,Mumbai)

वहीं, नेचुरल ब्यूटी के बीच से समंदर को निहारना है तो अब एरंगल बीच पहुंच सकते हैं। यहां पर अक्सर कई तरह के फेस्टिवल आयोजित किये जाते हैं तो इसे और भी खास बनाता है।

9) दाना पानी बीच( Dana Pani Beach, Mumbai)

खाली और क्राउड लेस बीच की तलाश है तो आप दाना-पानी बीच घूम सकते हैं,ये शांत वारावरण में विश्राम के लिए बिल्कुल मुफीद है।

10) रॉक बीच (Rock Beach, Mumbai)

मुंबई आए और रॉक बीच नहीं घूमे तो क्या घूमे। ये बीच अपने चट्टानी तटरेखा और मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो यहां आ सकते हैं।

मुंबई घूमने का सही समय और बजट ( Best time to travel Mumbai Budget) 

ऐसे में अगर आप भी मायानगरी घूमना चाहते हैं तो इसके लिए सही वक्त अक्टूबर से मई के बीच सही रहता है। जहां आप अच्छे से इस शहर को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। इसके साथ ही फैमिली के साथ आप 30-40 हजार में ट्रिप पूरी कर लेंगे। वहीं, कम पैसों में ट्रिप प्लान करनी है तो होम स्टे से लेकर फ्लाई टिकट वगैरा पहले ही बुक कर लें। इससे भी आप हजारों रुपए बचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- भारत से 3 घंटे दूर ये सस्ता देश, जहां पेट्रोल 60 रुपए लीटर,तुंरत करें एक्सप्लोर

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन