
नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग इस बार पूजा और मंदिर सजावट को खास बनाने का मौका है। इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा के लिए घर के मंदिर को पारंपरिक और आकर्षक तरीके से सजाएं। फूलों, बेलपत्र, दीपक और रंगोली से पूजा स्थल को सुंदर रूप दें।
मंदिर की चौकी और आसपास की जगह को गेंदे, चमेली या गुलाब के फूलों से सजाएं। शिव पूजा के लिए बेलपत्र की छोटी-छोटी लड़ियां भी लगाई जा सकती हैं। सफेद और पीले फूलों का संयोजन मंदिर को बेहद शांत और पवित्र लुक देगा।
नाग पंचमी पर मंदिर में नाग देवता की प्रतिमा या तस्वीर को साफ करके फूलों से सजाएं। उनके पास हल्दी, अक्षत, फूल और दीपक रखें। पूजा स्थान को बहुत ज्यादा सामान से न भरें, ताकि प्रतिमा और पूजा सामग्री स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
सावन के तीसरे सोमवार की पूजा में शिवलिंग के आसपास मिट्टी के छोटे दीपक लगाएं। शाम की पूजा के समय दीपों की रोशनी मंदिर की सजावट को खास बना सकती है। पीतल या कांसे के दीपक भी पारंपरिक मंदिर सजावट के लिए अच्छा विकल्प हैं।
मंदिर के सामने नाग पंचमी थीम वाली रंगोली बनाएं। इसमें नाग आकृति, बेलपत्र, त्रिशूल, ओम और कमल जैसे पारंपरिक डिजाइन शामिल कर सकती हैं। हरे, पीले, सफेद और लाल रंगों का इस्तेमाल रंगोली को आकर्षक बना सकता है।
मंदिर के प्रवेश स्थान पर आम या अशोक के पत्तों की बंदनवार लगाएं। पूजा चौकी के पास जल से भरा कलश और नारियल रखें। पीछे हल्के रंग का कपड़ा लगाकर फूलों की सजावट करें। इससे नाग पंचमी और सोमवार की पूजा के लिए मंदिर को भव्य और पारंपरिक रूप मिलेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.