LED Name Plate Design: घर के लिए नेम प्लेट की लेटेस्ट डिजाइन देखें, जो रास्टिक और मॉडर्न फील देने में कमी नहीं रखेंगे। आप इन्हें ऑनलाइन खरीदने के साथ कस्टमाइझ नेमप्लेट भी चुन सकते हैं।
घर बनवाते वक्त अक्सर लोग इंटीरियर और एक्सटीरियर पर तो फोकस करते हैं, लेकिन नेम प्लेट के बारे में भूल जाते हैं। बाहरी इंसान या मेहमान आशियाने की बाहरी दीवार पर नजरें सबसे पहले जाती हैं। ये केवल मालिक की पहचान नहीं बल्कि अब होम डेकोरेशन का हिस्सा बन चुकी है। यदि आपके घऱ के बाहर भी पुरानी Nameplate लगी है तो इसे बदलते हुए यहां देखें ऐसे कुछ यूनिक पैटर्न जो मोहल्ले में सबसे अलग लगने के साथ और दूर से दिखाई देखेंगे।
25
कस्टमाइज LED नेम प्लेट
आजकल customized name plates for home का ट्रेंड ज्यादा बढ़ा गया है। तस्वीर में दिखाईं गईं दोनों नेम प्लेट उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो भारीकम पैटर्न की बजाय सादगी और क्लासिक लुक को तवज्जों देते हैं। मैट ब्लैक एक्रिलिक फिनिश विद गोल्डन मिरर फिनिश की आउटलाइनिंग इसे खास बना रहा है। आप भी पेस्टल फ्लोल थीम पर इसे चुनें, जो बेंज या न्यूड कलर पेंट के साथ खूब खिलेगी।
3D स्पिरिचुअल मॉडर्न नेम प्लेट
भारतीय संस्कृति और भगवान के नाम के साथ आने वाली नेम प्लेट ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। इसमें सरनेम और फ्लैट नंबर लिखाया जा सकता है। जहां तक डिटेलिंग की बात है तो इसमें भगवान श्री कृष्ण की आकृति को सुंदर नक्काशीदार इंटीक्रेट वर्क पर बनाया गया है। साथ में एज लिट LED लाइटिंग इसे गोल्डन इफेक्ट दे रही है। इन्हें आमतौर पर CNC लेयर कट एक्रिलिक या WPC बोर्ड पर बनाया जाता है।
यह डिजाइन मंदिर शैली से जुड़ूी है। इसमें लकड़ी के फ्रेम पर ऊपर का हिस्सा मेहराब स्टाइल में बना है। नीचे की पट्टी पर पिछवाई शैली में कमल के फूल और गाय का चित्र है। आप अपने नाम के साथ इसे बनवा सकते हैं। यह नेम प्लेट घर को रॉयल हेरिटेज फील देने में कमी नहीं रखेगी।
इल्यूमिनिटेड एलईडी वर्क नेम प्लेट
आप हिंदी और लाइटिंग का मेल एक साथ चाहते हैं तो इसे चुनना बनता है। इसे रस्टिक वुडन प्लैंक पर बनाया गया है, जहां लकड़ी के टुकड़े ओवरलैपिंग स्टाइल में है। साथ में वॉर्म बैकलाइन इसे बैकलिट एफेक्ट दे रही है। ये रात में घर को एथनिक मॉडर्न लुक देने के लिए बिल्कुल बेस्ट है।
45
आर्क शेप बोटैनिकल नेम प्लेट
यह नेमप्लेट बहुत क्लीन+नीट है। आजकल आर्क पैटर्न इंटीरियर डिजाइन में बहुत पॉपुलर हैं। इसमें नीचे की तरफ वुडन बॉक्स और Artificial Green Grass होती है। साथ में बड़े अक्षरों में नाम लिखा जाता है।
3D टैक्सचर्ड वुनड प्लैंटर
ऐसी नेम प्लेट उन घरों के बेस्ट है जो सोसायटी या फिर बंगले में रहते हैं, क्योंकि यह थोड़ी भारी वर्क पर है जो लग्जरी फील देता। इसमें गोल्ड कलर के साथ डार्क वॉलनट फिनिश वुड का इस्तेमाल हुआ है। छोटा सा 3D कटआउट इसे दूसरों से अलग और स्टनिंग बनाता है।
फोटो में प्रीमियम वुडन टेक्चर्ड नेम प्लेट हैं की दो शानदार डिजाइन हैं, ये उन घरों के लिए बेस्ट हैं जो ज्यादा चमक-धमक की बजाय नेचुरल और वॉर्म लुक पसंद करते हैं। टीक वुड फिनिश (लकड़ी के भागों को आपस में जोड़कर) रस्टिक लुक दिया है। साथ में मेटल्स बॉल्स इंडियन टच जोड़ रही हैं। इसके अलावा, वुडन वर्क को थोड़ा सा ट्विस्ट देते हुए स्लीक मोरपंख भी चुना जा सकता है। इसमें लकड़ी पर ग्लॉस फिनिश की खूबसूरती है जो घर को नेचुरल लुक देगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.