Navratri Drawing: मां दुर्गा से गरबा तक बनाएं ये 5 आसान और क्रिएटिव ड्रॉइंग

Published : Oct 05, 2026, 02:47 PM IST

Navratri Drawing Ideas: स्कूल ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन के लिए मां दुर्गा, गरबा, डांडिया और मंडला आर्ट समेत ये 5 क्रिएटिव आइडियाज जरूर ट्राई करें, जो आपको प्रतियोगिता में फर्स्ट प्राइज दिला सकते हैं।

PREV
16
नवरात्रि स्पेशल ड्राइंग आइडियाज

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। यह पर्व केवल पूजा-पाठ ही नहीं बल्कि आयोजनों के लिए जाना-जाना जाता है। कहीं पर डांडिया नाइट का प्रोग्राम होता है तो कहीं गरबा खेला जाता है। इस तरह स्कूल में भी ड्राइंग, पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ऐसे में अगर आपको नवरात्रि स्पेशल ड्राइंग बनानी है लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या बनाएं तो थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ आप मां दुर्गा से लेकर गरबा तक Navratri Drawing तैयार कर सकते हैं। यहां देखें ऐसे आइडियाज, जो काम आसान करेंगे।

26
पेपर पर उकेरें मां दुर्गा का चित्र

नवरात्रि ड्रॉइंग के लिए यह ड्राइंग बेस्ट है, इसमें मां दुर्गा का चित्र सीधे तौर पर दिखाया गया है। आप मां दुर्गा को कई हाथों के साथ बनाकर उनके पीछे गोलाकार फूलों या कमल की पंखुड़ियों का डिजाइन बना सकते हैं। ड्रॉइंग को अट्रेक्टिव बनाने के लिए लाल, पीले, या मरून रंग का इस्तेमाल करें। यह ड्राइंग कक्षा 4-7 तक के बच्चों के लिए बेस्ट है।

36
नवरात्रि पर डांडिया नाइट की झलक

अगर आप कुछ हटकर बनाना चाहते हैं और ड्राइंग करना पसंद करते हैं तो इसे विकल्प बनाना बेहतर रहेगा। इसके लिए दो गरबा डांसर का चित्र बनाएं। दोनों को अलग-अलग रंगों के ट्रेडिशनल आउटफिट पहनाएं और हाथों में डांडिया स्टिक दें।इस आइडिया की खासियत यह है कि बच्चों को पोज, कपड़ों और रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिलता है। लहंगे पर मिरर वर्क, गोल डॉट्स और रंगीन बॉर्डर बनाए जा सकते हैं।

46
नवरात्रि पर गरबा ड्राइंग

आर्ट कॉम्पिटिशन के लिए आप नवरात्रि और गरबा का कनेक्शन दिखाते हुए खूबसूरत चित्र बना सकते हैं। इसके लिए आर्ट पेपर पर ट्रेडिशनल लहंगा-चोली पहने एक लड़की को डांडिया स्टिक के साथ बनाएं। लहंगे को फ्लेयर देते हुए उसके बॉर्डर पर छोटे-छोटे डिजाइन बनाएं। इस तरह की ड्रॉइंग में रंग भरने की काफी गुंजाइश होती है। गुलाबी, बैंगनी, हरा, नीला और नारंगी जैसे रंगों को मिलाकर लहंगे को आकर्षक बनाया जा सकता है। बैकग्राउंड में छोटे झंडे, सूरज, फूल या डांडिया पैटर्न जोड़ने से चित्र और सुंदर लगेगा। यह आर्ट कक्षा 6-10 तक के बच्चे चुन सकते हैं।

56
मंडला आर्ट नवरात्रि ड्राइंग

स्कूल ड्रॉइंग प्रोजेक्ट के लिए सिर्फ एक चित्र बनाने के बजाय पूरा नवरात्रि थीम तैयार किया जा सकता है। पेपर के बीच में बड़ा सा सजावटी सर्कल बनाकर उसमें 'नवरात्रि' लिखें। इसके एक तरफ मां दुर्गा का चित्र और दूसरी तरफ गरबा करते हुए लोगों को बनाया जा सकता है। नीचे या किनारों पर फूल, दीपक और पारंपरिक पैटर्न जोड़ें। इससे एक ही ड्रॉइंग में नवरात्रि के अलग-अलग रंग नजर आएंगे।

66
नवरात्रि सिंपल ड्राइंग आइडिया

अगर आप ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहते हैं तो इस सिंपल ड्राइंग को विकल्प बना सकते हैं। यहां पर पेपर के बीच में त्रिशूल बनाएं। इसके ऊपर मां की आंखें और पास में नारियल से सजा हुआ कलश बना दें। नीचे बड़े अक्षरों में नवरात्रि लिखें। चारों तरफ फूल-पत्तियों का बॉर्डर बनाकर खाली जगह को सजाएं। यह आर्ट कम समय में बनकर तैयार हो जाती है और 1-4 तक के बच्चों के लिए बेस्ट है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories