
Nita Ambani Lehenga For Navratri 2025: अंबानी फैमिली का हर त्योहार भव्य तरीके से मनाया जाता है। नवरात्रि में इनमें से एक हैं। इस बार एंटीलिया में हुए डांडिया-गरबा नाइट सेलिब्रेशन में पूरा अंबानी परिवार रॉयल अंदाज में नजर आया। लेकिन सबसे खास जो लगीं वो नीता अंबानी थीं। हमेशा की तरह उनके पहनावे में रॉयलनेस के साथ-साथ संस्कृति की भी झलक दिखीं। सोशल मीडिया पर उनका नवरंग लहंगा लुक वायरल हो रहा है।
नीता अंबानी ने गरबा नाइट के लिए डिजाइनर लेबल JADE by मोनिका और करिश्मा का खूबसूरत बनारसी ब्रोकेड लहंगा पहना। इस लहंगे की सबसे खास बात थी इसमें इस्तेमाल किए गए नौ रंग, जो देवी दुर्गा के नौ रूपों को दिखाते हैं। पैचवर्क, जरी और हैंड एंब्रॉयडरी से सजे इस आउटफिट का हर पैनल बेमिसाल कारीगरी का नमूना रहा।
लहंगे के साथ नीता ने गुलाबी रंग का लहरिया दुपट्टा कैरी किया, जिसे पारंपरिक टाई-डाई तकनीक से तैयार किया गया था। इसमें लगाए गए मोटिफ्स और वाइब्रेंट कच्छी टेक्सटाइल्स ने गुजरात की लोक संस्कृति और मां अंबा के प्रति श्रद्धा को बखूबी दिखाया गया।
नीता अंबानी के हर लुक की पहचान उनकी जूलरी भी रहती है। इस बार उन्होंने एमराल्ड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और पारंपरिक बोडला पहनकर अपने ड्रेसअप को रॉयल टच दिया। वहीं पिंक चूड़ियां, कंगन और स्टनिंग रिंग्स ने उनके लुक को और एलीगेंट बना दिया।
नीता अंबानी ने डांडिया नाइट के लिए अपने मेकअप को सटल लेकिन ग्लॉसी रखा। न्यूड लिप्स, विंग्ड आइलाइनर और ब्लश्ड चीक्स ने उनके फेस को फ्रेश ग्लो दिया। वहीं बन हेयरस्टाइल के साथ लगाया गजरा पूरे लुक को परफेक्ट ट्रेडिशनल टच दे गया।
नीता अंबानी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। नवरात्रि की डांडिया नाइट पर उनके ग्रेस और स्टाइल ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही लोगों उनकी खूबसूरती और एलीगेंस की तारीफ करने में जुट गए। अंबानी फैमिली की सबसे पावरफुल वुमन ने बता दिया कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं है।
इसे भी पढ़ें: The Ba***ds of Bollywood: हार्ट शेप हीरे पहनकर आईं नीता अंबानी, डीसेंट लुक ने लूटी महफिल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.