Nita Ambani ने अनारकली सूट में किया धमाकेदार डांस, दीपिका पादुकोण को दी टक्कर

Published : Sep 15, 2023, 11:19 AM IST
Nita Ambani dance

सार

Nita Ambani Dance Video: डांस से नीता अंबानी के जुड़ाव के कारण ही उनका नीता मुकेश अंबानी संस्कृति केंद्र का सपना साकार हुआ है। अब नीता का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कमाल का डांस करती दिख रही हैं।

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। जहां नीता अपने परोपकारी कार्यों के लिए जानी जाती हैं, साथ ही वो एक शानदार डांसर भी हैं। डांस से नीता अंबानी के जुड़ाव के कारण ही उनका नीता मुकेश अंबानी संस्कृति केंद्र का सपना साकार हुआ है। वह दुनियाभर की कला को भारत लाना चाहती हैं। अब नीता अंबानी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के गाने ढोल बाजे पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। 

अनारकली सूट पहनकर नीता अंबानी ने किया शानदार डांस

वीडियो में नीता अंबानी को अनारकली सूट पहने हुए देखा जा सकता है, जिसमें उनका दुपट्टा कंधे पर बंधा हुआ है और बाल पीछे की ओर बंधे हुए हैं। इस वीडियो में नीता अंबानी, दीपिका पादुकोण के शानदार डांस मूव्स कॉपी कर उनको टक्कर देती नजर आ रही हैं। नीता अंबानी के साथ वीडियो में कई और लोग भी नजर आ रहे हैं। जो उनके साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करते दिख रहे हैं। हाल ही में एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को पिता धीरूभाई अंबानी के साथ 'डांडिया' (गरबा) खेलते देखा गया था। यहां देखें वीडियो- 

 

1985 में हुई थी नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी

गरबा कार्यक्रम की अनसीन तस्वीर में, नीता अंबानी को खुशी से धुनों पर झूमते और अपने ससुर धीरूभाई अंबानी के साथ डांस करते देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में युवा मुकेश अंबानी को भी देखा जा सकता है। इस अवसर पर नीता अंबानी को हरे रंग की साटन साड़ी और मैचिंग ब्लाउज में देखा जा सकता है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी 1985 में हुई थी। उनके तीन बच्चे आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी हैं। अंबानी परिवार के पास मुंबई में दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर एंटीलिया भी है।

और पढ़ें-  5 बॉलीवुड स्टार्स की तरह करें अपने घर के मंदिर का डेकोरेशन

पुरानी साड़ी और बाथरूम के पुराने पाइप से करें गणपति का एकदम क्लासी डेकोरेशन- देखें वीडियो

PREV

Recommended Stories

कफ्तान सूट की लेटेस्ट डिजाइन: ऑफिस हो या शादी पाएं गॉर्जियस लुक
ठंड में हाथों को मिलेगा फुल कवरेज, पहनें ऐसे 6 फुल स्लीव ब्लाउज डिजाइंस