53 करोड़ की है Nita Ambani की ये Diamond Ring, जानें इस शाही अंगूठी की कहानी

Published : Jul 16, 2024, 09:17 PM ISTUpdated : Jul 16, 2024, 09:18 PM IST

Nita Ambani Most Expensive Diamond Ring: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी ने अपने एक से एक शानदार जूलरी को बार-बार पहना। उन्होंने अपनी 'मिरर ऑफ पैराडाइज' अंगूठी भी दोहराई, जानें क्या है इस कीमत अंगूठी की कहानी।

PREV
15
हाईलाइट पॉइट बनीं डायमंड रिंग

नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में ऑन-पॉइंट फैशन गेम से सोशल मीडिया पर छाई रही हैं। शादी के रिसेप्शन 'मंगल उत्सव' में नीता एकबार फिर साड़ी में नजर आईं। उन्होंने एक कस्टम गुलाबी मल्टी-सिल्क कढ़वा फ्लोरल वर्क की ब्रोकेड साड़ी चुनी थी, जिस पर इंट्रीकेट रियल चांदी की कढ़ाई की गई थी। साथ ही उन्होंने असली चांदी की जरी से सजा ब्लाउज पहना था। लेकिन इन सबके बीच लुक का हाईलाइट पॉइट उनकी डायमंड रिंग रही। 

25
52.58 कैरेट हीरे की अंगूठी

नीता अंबानी ने हमेशा की तरह इस शाही साड़ी को कुछ सबसे महंगे गहनों के साथ पहना था। इसमें भी उनकी चंकी डायमंड रिंग थी जो उनके ओवरऑल लुक में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रही। उनकी इस अंगूठी का नाम मिरर ऑफ पैराडाइज यानि 'स्वर्ग का दर्पण' है, जिसका वजन 52.58 कैरेट है। इसमें टेपर्ड बैगूएट-कट हीरे हैं और यह D-colour का फ्लॉलेस हीरा है। 

35
कहां से आया है ये हीरा

यह वही डायमंड है जो मूल रूप से भारत के गोलकुंडा क्षेत्र में खनन में निकाला गया था। इसकी कीमत 6.5 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी लगभग 53 करोड़ रुपये है। नीता अंबानी की हीरे की अंगूठी पहले महाराजा और मुगल नीलामी के हिस्से के रूप में 2019 में क्रिस्टी की नीलामी में बेची गई थी।

45
नीता को बहुत पसंद ये अंगूठी

वैसे यह पहली बार नहीं है जब नीता अंबानी ने अपनी जूलरी कलेक्शन से इस हिस्टोरिकल आभूषण को दिखाया है। इससे पहले, अनंत और राधिका के एक वेडिंग फंक्शन में मनीष मल्होत्रा की ​​हैंडलूम कांचीपुरम साड़ी के साथ नीता ने दो पन्ना जड़ित हीरे के हार के साथ भी इस शाही अंगूठी को पहना था।

55
खास मौकों पर पहनती हैं ये डायमंड रिंग

2 मार्च 2023 को एनएमएसीसी लॉन्च इवेंट के दूसरे दिन भी नीता ने इस महंगी अंगूठी को भारतीय डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की रीगल बुरानो लेस केप ड्रेस के साथ इसे पेयर किया था। जिसे उन्होंने शैंपेन-गोल्ड वैलेंटिनो गाउन के ऊपर पहना था।

Recommended Stories