
अक्सर जब बेडशीट पुरानी, फीकी या हल्की घिसी हुई दिखने लगती है तो लोग उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। जबकि थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से वही पुरानी चादर घर के कई काम आसान बना सकती है। इससे न केवल पैसों की बचत होती है, बल्कि कपड़ों का दोबारा उपयोग करके एनवायरमेंट की भी मदद होती है। आइए जानते हैं पुरानी बेडशीट को दोबारा इस्तेमाल करने के 7 बेहतरीन तरीके।
अगर बेडशीट कॉटन की है, तो उसे मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें। इनका इस्तेमाल किचन काउंटर, टेबल, पंखे, खिड़कियां, फर्नीचर या कार साफ करने में किया जा सकता है। इससे बार-बार नए क्लीनिंग कपड़े खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
पुरानी बेडशीट से सिलाई करके मजबूत कपड़े के बैग बनाए जा सकते हैं। ये सब्जी, किराना या रोजमर्रा का सामान लाने के लिए काफी टिकाऊ होते हैं। प्लास्टिक बैग को दूर करके आप एनवायरमेंट फ्रेंडली बैग यूज कर सकती हैं।
अगर बेडशीट सिर्फ हल्की फीकी हुई है और कपड़ा सही है, तो उसे सोफा कवर, डाइनिंग टेबल कवर या फर्श पर बिछाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। त्योहारों या घर की सफाई के दौरान यह तरीका काफी उपयोगी रहता है।
पुरानी बेडशीट से कमरे, बालकनी या स्टोर रूम के लिए सिंपल पर्दे तैयार किए जा सकते हैं। यह धूप को कुछ हद तक रोकते हैं और कम बजट में घर की सजावट का अच्छा ऑप्शन बनाते हैं।
दो या तीन लेयर जोड़कर मुलायम प्ले मैट तैयार किया जा सकता है। इसे बच्चों के खेलने या पार्क में पिकनिक के दौरान बिछाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पुरानी बेडशीट से टीवी, वॉशिंग मशीन, पंखे, कंप्यूटर या लंबे समय तक इस्तेमाल न होने वाले फर्नीचर को ढक सकते हैं। इससे उन पर धूल कम जमती है और सामान साफ रहता है।
यदि बेडशीट बहुत ज्यादा घिस चुकी है, तो उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कुशन, फ्लोर पिलो या DIY रजाई की फिलिंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कई दर्जी भी पुराने कपड़े लेकर इन्हें भराई के काम में उपयोग करते हैं।
और पढ़ें: सिल्वर-ऑक्साइड हुए पुराने, ब्लैक मेटल इयररिंग्स का नया ट्रेंड मचा रहा धूम
ग्लास चूड़ियों को दें ट्विस्ट, मार्केट में ट्रेंड कर रहे हैं गोल्ड चेंजेबल बैंगल्स फ्रेम
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.