Old Hangers Reuse: घर में पड़े पुराने हैंगर अक्सर बेकार समझकर किनारे रख दिए जाते हैं, लेकिन थोड़ा सा मॉडिफिकेशन इन्हें बेहद काम की चीजों में बदल सकता है। चलिए बताते हैं कि पुराने हैंगर को थोड़ा सा मॉडिफाई करके क्या-क्या यूज कर सकती हैं।
घर में पड़े पुराने हैंगर अक्सर बेकार लगते हैं, लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इन्हें शानदार होम डेकोर और यूजफुल चीजों में बदला जा सकता है। ये आइडियाज न सिर्फ आपके स्पेस को सजाएंगे, बल्कि बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट का बेहतरीन उदाहरण भी बनेंगे।
26
फोटो/मेमोरी डिस्प्ले
हैंगर पर क्लिप्स लगाकर आप अपनी यादगार तस्वीरें टांग सकती हैं। यह एक यूनिक फोटो फ्रेम जैसा लगता है और दीवार को पर्सनल टच देता है। आप पुराने हैंगर को पर्ल और ग्लिटर की मदद से सजाएं और फिर फोटो लगाकर खूबसूरत बनाएं।
36
ज्वेलरी होल्डर
हैंगर को थोड़ा डेकोरेट करके उस पर इयररिंग्स, चेन और ब्रेसलेट टांगें। यह एक स्टाइलिश ज्वेलरी स्टैंड बन जाता है, जो आपके ड्रेसिंग एरिया को भी खूबसूरत लुक देता है।
46
प्लांट हैंगर
पुराने हैंगर को रस्सी या मैक्रेमे के साथ जोड़कर हैंगिंग प्लांट होल्डर बना सकते हैं। यह आपके बालकनी या कमरे को ग्रीन और फ्रेश लुक देता है।
हैंगर को गोल या अलग शेप में मोड़कर उसमें फेयरी लाइट्स या कैंडल होल्डर सेट करें। यह आपके घर में एस्थेटिक और कोजी वाइब्स लाता है।
66
स्कार्फ/दुपट्टा ऑर्गेनाइजर
पुराने हैंगर में छोटे-छोटे हुक या रिंग लगाकर आप स्कार्फ, दुपट्टे या स्टोल आसानी से टांग सकती हैं। इससे आपकी अलमारी भी ऑर्गनाइज रहेगी और हर चीज एक नजर में मिल जाएगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.