Waste Pencil Sketch Craft Ideas: बच्चों की पुरानी पेंसिल-स्केच को कूड़ेदान में डालने की बजाय इन आसान होम डेकोर आइडिया से बनाएं सजावटी सामान। लैंप से वॉच सजाने तक के लिए देखें DIY तरीके।
बच्चे अक्सर महंगे-महंगे स्केच कलर और पेंसिल छोटी होने या सूखने पर इस्तेमाल करना बंद करते हैं तो इन्हें फेंकने की बजाय आप घर के लिए बनाएं क्रिएटिव डेकोर आइटम। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं फोटो गैलरी के माध्यम से कुछ बेहतरीन आइडियाज जो वेस्ट को बेस्ट बना देंगे।
25
पेंसिल बॉक्स आइडियाज
बच्चे अक्सर चीजें खो देते हैं तो उनके लिए आप पुरानी लकड़ी या फिर कार्डबोर्ड से पेंसिल बॉक्स बना सकती हैं। किसी भी ओल्ड बॉक्स का बेस बनाएं, पेंसिल को छोटे-छोटे टुकड़े में काटकर अलग दिशा में लगा दें, ये मोसिक वाइब देते हुए मॉडर्न लुक देगा। आप इसे स्टडी रूम में काम के साथ डेकोर के लिए भी रख सकती हैं।
रेनबो पेंसिल होल्डर
किसी भी खाली डिब्बों के चारों ओर वर्टिकल अंदाज में पेंसिल को एक-एक कर हॉट ग्लू से चिपका दें। अब इसे वाइब्रेंट रखने के लिए कलर स्प्रे का इस्तेमाल करें। हैंडल के लिएपुराने मेजरिंग टेप का यूज करें जो इसे यूनिक और फंकी वाइब देगा।
35
पेंसिल प्लांटर
आजकल ग्लास वेस से लेकर पौधों के प्लांटर मटेरियल के हिसाब से महंगे मिलते हैं। इन्हें खरीदना मानों 500-600रु तक का खर्चा करना है। ऐसे में आप घर पर ही पेंसिल की मदद से शानदार प्लांटर बना सकती हैं। इसके लिए किसी भी प्लास्टिक बोतल या फिर टिन का डब्ब ले लें। अगर ये नहीं है तो कार्डबोर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें हॉट ग्लू गन की हेल्प से पेंसिल चिपकाएं और कलरफुल रिंबन या फिर स्टिकर लगा दें। चूंकि इनमें जल निकासी नहीं होती है इसलिए आर्टिफिशियल फ्लावर रखें।
अगर घर में कोई पुराना या फिर दादी-नानी के जमाने का लैंप रखा हुआ है तो उसे आप बड़ी-बड़ी कलरफुल पेंसिल से डेकोरे कर सकती हैं। ये लिविंग रूम, स्टडी टेबल और यहां तक बेडरूम में भी कमाल लगेगा। इसे बनाने के लिए कलरफुल पेंसिल , हॉट ग्लू गन लें। सबसे पहले लैंप को क्लीन कर चारों तरफ पेंसिल लगा दें, ध्यान रहें सभी की डायरेक्शन एक जैसी हो। जब लैंपशेड पेंसिल से भर जाए तो सूखने के लिए रख दें। बस आपका DIY आसान लैंप तैयार है।
Craft & Art में दिलचस्पी रखती हैं तो आप फूलों का नहीं बल्कि टूटी-फूटी कलर्स से घर पर शानदार बुके बना सकती हैं। इसके लिए जरूरत होगी रंगीन कलर्स, ऑटम सीजन के आर्टिफिशियल पत्ते, क्यूट रिबन, छोटा और छोटे से फूल की। सबसे पहले पेंसिल की मदद से बुके का बेस तैयार करें और फिर ऊपर की तरफ पेंसिल लगा दें। अब किनारों पर ऑटम पत्तों को लगाते हुए यूनिक टच दें। बीच में सुंदर सा रिबन बांधे और छोटे से फूल को बांधकर गुलदस्ता तैयार करें।
55
मिरर से वॉच डेकोरेशन
रंग-बिरंगी पेंसिल और कलर की हेल्प से आप शीशा और वॉच डेकोर कर सकती हैं। ये केवल स्टाइलिश ही नहीं लगते बल्कि रास्टिक लुक भी देते हैं। इसे बनाने के लिए आईना या फिर घड़ी लें, साथ में छोटी-बड़ी लंबाई की स्केच कलर साथ में रखे। क्राफ्टिंग के लिए हॉट ग्लू गन सबसे मानी जाती है। बेस के लिए कार्डकोर्ड का इस्तेमाल करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.