Mason jar crafts with lights: कांच का जार केवल आचार-मसाला रखने के लिए नहीं होता आप इनसे से शानदार प्लांटर और डेकोरेशन बना सकते हैं। देखिए decorating jars ideas जो आपके घर को देंगे लग्जरी लुक।
Decorative Jars Ideas: ग्लास जार का इस्तेमाल भारतीय घरों में आचार और मसाले रखने के लिए किया जाता है, लेकिन आप इनका यूज होम डेकोरेशन और पौधे लगाने के लिए भी कर सकते हैं। यहां देखें ऐसे ही यूनिक DIY आइडियाज जो आशियाने को फ्रेश लुक देते हुए लग्जरी बनाएंगे।
ग्लास जार में बनाएं टाइटेरियम
घर में हरियाली लाने के लिए बड़े-बड़े गमलों की जरूरत नहीं होती है। इसकी बजाय आप Mason Jar Planter चुनें। यह लिविंग रूम में रखी सेंटर टेबल से लेकर आउटडोर बालकनी के लिए परफेक्ट है। इसे सजाने के लिए ग्लास जार में कंकड़, पत्थर के टुकड़े डालकर पतली परत तैयार करें। अब किनारों पर फेयरी लाइट्स लगाएं, इसे जलाने के बैटरी का यूज कर सकती हैं। जार के फ्रंट में रिबन या जूट रस्सी से बो बनाकर रस्टिक लुक दें।

जार गार्डनिंग टिप्स
- मेसन जार में जल निकासी के लिए छेद नहीं होता इसलिए पानी कम डालें
- सीधी धूप में मत रखें, इनडायरेक्ट रोशनी सबसे बढ़िया रहेगी
- सेक्युलेंट प्लांट के लिए कैक्टस या सेक्युलेंट मिक्स सॉयल ही जार में रखें
ये भी पढ़ें-Wooden Planter Panel: स्टाइल संग हरियाली की जुगलबंदी, वुडन पैनल प्लांटर
ओपन मेसन जार डेकोरेशन (Mason Jar Decor & Crafts)
अगर आपके पास सिंगल बड़ा जार नहीं है तो छोटे-छोटे पीस में आप DIY Succulent Planter तैयार कर सकती हैं। इसके छोटे-छोटे कंकड़, पत्थर और मिट्टी की आवश्यकता होगी। जार के अंदर कम देखभाल वाले पौधे जैसे एलोवेरा, एचिवेरिया, हवोरथिया संग किसम्रस कैक्टस लगाएं। ये इनडोर डेकोर के लिए परपेक्ट है, जो नेचुरल और मॉडर्न रस्टिक लुक साथ में देगा।

ग्लास कैंडल होल्डर विद ट्विंग्स
पौधे लगाने के लिए टाइम नहीं है तो आप कैंडल के मदद से मेसन जार को सजाएं, किनारों पर पतली-पतली आइसक्रीम स्टिक से लगाएं, किनारों पर छोटे-छोटे सूखे लेवेंडर या फिर किसी भी रंग के फ्लावर लगा दें। ये स्टाइलिश और क्लासिक बोहो लुक देती है, जिसे आप इनडोर-आउटडोर हर जगह रख सकती हैं।
मैजिकल मैसन जार लालेटन
जरूरी नहीं है घर को स्टाइलिश और फ्रेश दिखाने के लिए हरे-भरे पौधे लगाए जाएं। इसकी बजाय आप किसी भी ग्लास के जार में डेसी फ्लावर संग थोड़ी सूखी घास रखें। साथ में फेयरी लाइट्स जरूर डाल दें। बाद में जार के गले पर तांबे का तार या मजबूत डोरी बांधकर हैंडल लगा दें। ये बालकनी, लिविंग रूम और गार्डन हर जगह खूबसूरत लगेगा।

फ्लावर कैंडल जार होल्डर
आचार वाले ग्लास जार में आप फ्लावर कैंडल जार होल्डर बनाएं। इसके लिए जार के निचले हिस्से में सफेत रेत या भी नमक डाल दें। किनारों पर छोटे-छोटे रंग बिरंगे ड्राई फ्लावर सेट करें। बीच में पिलर कैंडल या LED मोमबत्ती रख दें, ये रात के समय एस्थेटिक-कोजी प्लांटर वाइब देगा।
ये भी पढ़ें- Small Planter Indoor Plant: 500रु में इन 4 प्लांटर से कोजी बेडरूम को बनाएं लग्जरी
ट्विंग्स मेसन जार आइडिया
बिना मेहनत किए ग्लास जार को सजाना है तो आप सूखी पेड़ की टहनी लेकर कॉपर वायर फेयरी लाइट से सजा दें। लिविंग रूम या फिर शेल्फ कॉर्नर के किनारों पर इसे रख दें। ये एस्थेटिक और रास्टिक लुक देने में कमी नहीं रखेगा।
