Wooden Panel Planter Ideas for Home: आप भी घर को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो वुडन पैनल प्लांटर की डिजाइन ट्राई करें। ये स्पेस सेविंग के साथ बजट फ्रेंडली ट्रेंडिंग वॉल डेकोर आइडिया है।
आजकल मिट्टी के गमलों और सेरेमिक प्लांट हर किसी के पास होते हैं। अगर आप आशियाने को स्टाइलिश और मॉडर्न बनाना चाहती हैं तो क्यों न पौधे लगाने के लिए कुछ ऐसा खरीदा जाए जो होम डेकोर का काम भी करें। आजकल Wooden Panel Planter ट्रेंड में हैं। इन्हें आप किसी भी दीवार में लगाकर जमीन स्पेस बचा सकते हैं। यहां देखें लेटेस्ट और न्यू फ्लावर पॉट्स (Stylish Flower Pots) जो लग्जरी लुक देने के साथ बजट फ्रेंडली भी हैं।

किस-क्रॉस वुडन पैनल प्लांटर
दीवार छोटी हो या फिर बड़ी Criss Cross Wooden Panel Planter बढ़िया है। ये डिसेंट लगने के साथ डेकोरेशन का काम भी करता है। इसे टीवी के सामने या फिर साइड वाली वॉल पर लगाएं। ये ऑनलाइन-ऑफलाइन 200-300रु तक खरीदा जा सकता है।

डायमंड कट पैनल वुडन प्लांटर
वॉल को सीनरी जैसा लुक देने के लिए डायमंड कट पैनल वुडन प्लांटर भी बढ़िया विकल्प है। तस्वीर में आप दो तरह के अलग-अलग वुडन प्लांटर देख सकती हैं, जो घर के अंदर के साथ बालकनी की दीवार पर लगाया जा सकता है। इन प्लांटर्स पर सेक्युलेंट और हर्ब्स ज्यादा अच्छी से ग्रो करती हैं।

ट्री वॉल माउंटेड वुडन प्लांटर डिजाइन्स
लिविंग रूम की शान बढ़ाने के और मूड रिफ्रेश करने के लिए ट्री वॉल माउंटेड वुडन प्लांटर अभी तक की सबसे ट्रेंडिंग डिजाइन है। इसमें छोटे-बड़े टहनियों जैसा आर्ट पीस है जो फिनिश्ड पाइन वर्क पर है। ऐसे प्लांटर टिकाऊ होने के साथ वर्टिकल स्पेस का इस्तेमाल अच्छे से करते हैं। आप इसे डार्क ब्राउन या फिर वुडन वर्क पर ही खरीदें।
ये भी पढ़ें- Small Planter Indoor Plant: 500रु में इन 4 प्लांटर से कोजी बेडरूम को बनाएं लग्जरी

स्लैटेड हैंगिग पैनल प्लांटर वुडन
आजकल Home Decoration के लिए वुडन प्लांटर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके पास भी पैनल रखे हुए हैं तो लकड़ी की पतली पट्टियों से वर्टिकल पैनल तैयार करें और ऊपरी हिस्से में हुक लगाकर पौधे लगा दें। यह फ्रेशफुल लगने के साथ Hanging Plants Holder का काम करेंगे, जो मिनिमलिस्ट और क्लासी लुक के लिए परफेक्ट है।
ये भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर गोल्ड का बजट नहीं ? 80% OFF पर गिफ्ट करें फैंसी ग्लास बैंगल कड़ा सेट
वर्टिकल वुडन पैनल ग्रिल शेल्फ
यदि दीवार पूरी तरह से खाली है तो आप लकड़ी के पैनल्स की मदद से वर्टिकल ग्रिल शेल्प बनवाएं। इसमें छोटे-छोटे गमले (Small Plants) रखने के साथ होम डेकोर आइटम (Home Decor Showpieces) भी रख सकते हैं। ये वर्टिकल गार्डन का मॉडर्न लुक हैं जो लिविंग रूम और आउटडोर के लिए परफेक्ट है।
आर्च शेप्ड फ्लूटेड पैनल प्लांटर वुडन
हाल, बेडरूम से लेकर बालकनी या ओपन एरिया की खाली दीवार को डेकोर करते हुए आप आर्च शेप्ड वुडन पैनल लगवा सकती हैं। इसमें लकड़ी की बारीक नक्काशी के साथ दो हाफ सर्कुलर शेल्फ दी गई हैं। ये आर्टिस्टिक डिजाइन हैं, जो केवल प्लांटर नहीं बल्कि वॉल आर्ट की तरह भी काम करेगा।
