Small Indoor Planters Plant Ideas: बेडरूम के लिए इनडोर प्लांट और प्लाटंर की तलाश है तो क्यूट indoor vas and plant जो कम जगह में शानदार डेकोरेशन और पॉजिटिव वाइब्स देते हैं।

घर का माहौल खुशनुमा हो तो मूड भी अच्छा रहता है। यही वजह है कि लोग इनडोर प्लांट लगाना पसंद करते हैं। हॉल से बालकनी के लिए तो मिट्टी के गमले काम आ जाते हैं लेकिन बेडरूम में इन्हें रखना थोड़ा रिस्की और जगह घेरने वाला है। अगर रूम में पौधे लगाना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा ये कैसे करें तो बेफ्रिक हो जाइए। यहां देखें Indoor Small Plants & Cute Planter के बारे में जो न केवल देखने में शानदार लगते हैं बल्कि कम पैसों में कमरे की खूबसूरती और डेकोरेशन में भी चार चांद लगाएंगे।

साइकिल ग्लास-मेटल प्लांटर (Small Glass & Metal Planter)

बेडरूम के लिए बड़े नहीं बल्कि छोटे प्लांटर को विकल्प बनाना चाहिए, जो किसी भी जगह आसानी से फिट हो जाए। आप इस तरह के साइकलि प्लांटर चुन सकते हैं, जो मेटल और ग्लास मटेरियल पर मिल जाएंगे। यह कमरे को खूबसूरत और डिसेंट दिखाएगा। इनमें आप सेक्युलेंट, हर्ब्स, एलोवेरा या छोटे फूल लगा सकते हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन 250-500रु में साइज की इसकी ढेरों वैरायटियां मौजूद हैं। 

मल्टीपर्पस मिट्टी के गमले (Small Multipurpose Mud Vas)

बेडरूम को नेचुरल, वार्म और विंटेज लुक देने के लिए मिट्टी के गमले भी बढ़िया विकल्प है। इन्हें आप रास्टिक स्टाइल में खरीदें, जहां एक साथ कई सारे पौधे लगाएं जा सकते हैं और ये हर छोटी जगह के लिए परफेक्ट है। आप इन्हें मल्टी पॉकेट प्लांटर्स भी कह सकते हैं। इनमें कैक्टस, छोटी जड़ी-बूटियां और सेक्युलेंट लगाएं।

ये भी पढ़ें- Pot Planter Price: गार्डन ही नहीं, होम डेकोर भी चमकाएंगे 8 DIY प्लांटर आइडियाज

पेरिस ब्यूटी पिकॉक प्लांट (Paris Beauty Planers)

होम डेकोर पीस के साथ वास का काम करने वाले ये पेरिस ब्यूटी प्लांटर टेबल से लेकर खिड़की के पास फिट हो जाएंगे। यह मटेरियल जल्दी खराब भी होता और रखरखाव से सालों-साल तक चलता है। आप इसे रसिन, सेरामिक, टेराकोटा, फाइबरग्लास मटेरियल पर भी खरीद सकते हैं। प्लांट के तौर पर इसमें बोनसाई (Bonsai Plan) लगाएं, इसके अलावा छोटे-छोटे टर्टल वाइन-मनी प्लांट भी अच्छा विकल्प है।

क्यूट कार्टून प्लांट (Cute Small Planter Indoor)

एनिमेटेड कार्टून से इंस्पायर्ड इन प्लांटर को पर्सनैलिटी पॉट्स भी कहा जाता है। जो डनडोर के साथ स्टडी टेबल और वर्कआउट प्लेस के लिए बढ़िया है। आप इन्हें ऑनलाइन 200-400रु तक खरीद सकते हैं। ये अक्सर हाई क्वालिटी रेसिन से बने होते हैं, जो बेजोड़ मजबूती के लिए जाना जाता है। इन वास में Succulents Plants, Spider Plants और स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स बहुत सुंदर लगता है।

ये भी पढ़ें- 1 चम्मच में देखों कमाल ! मरते पौधों में आ जाएगी जान