Old Jeans Reuse Idea: जींस जब पुरानी हो जाती है, तो उसे या तो हम किसी को दे देते हैं, या फिर पोछा बना देते हैं। लेकिन जींस से हम कई होम एसेंशिय बना सकते हैं। इसकी फैब्रिक मजबूत होती है, तो जो सामान हम बनाते हैं, वो भी स्ट्रॉग और स्टाइलिश होती है।
अलमारी में रखी पुरानी जींस अब बेकार नहीं, बल्कि आपके घर की स्मार्ट जरूरतें पूरी कर सकती है। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हें यूजफुल और स्टाइलिश होम एसेंशियल में बदला जा सकता है, वो भी बिना ज्यादा खर्च के। आइए जानें 7 आसान DIY आइडियाज।
28
स्टोरेज बॉक्स
घर में अगर पुराना कार्डबोर्ड और जींस हो तो इनकी मदद से आप स्टोरेज बॉक्स बना सकती हैं। जींस को ओपन करके स्क्वायर शेप में काट लें। फिर कार्डबोर्ड को अंदर से रखकर सिलाई कर लें। फिर सारे सिरे को एक साथ जोड़कर कुछ इस तरह का बॉक्स तैयार कर लें। मार्केट में सेम पैटर्न में आपको स्टोरेज बॉक्स 300-500 रुपए के अंदर मिलता है। तो आप यहां पर पैसे बचा सकती हैं।
38
हैंगिग बकेट
किचन को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप डेनिम जींस से हैंगिग बकेट बना सकती हैं। इसमें आप प्याज, लहसुन या फिर आलू रख सकती हैं। इसके अलावा मिसलिनियस चीजें रखने के भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
48
स्टोरेज ऑर्गेनाइजर
जींस की पॉकेट्स को काटकर वॉल ऑर्गेनाइजर बनाएं। इसमें रिमोट, चार्जर या छोटे सामान आसानी से रखे जा सकते हैं। ये आपके घर को एस्थेटिक लुक भी देता है।
58
प्लेट स्टोरेज बैग
हमारे घर में कुछ प्लेट्स ऐसे होते हैं, जिसे मेहमान के आने पर ही निकालते हैं। ये काफी महंगे होते हैं। इसलिए इसे सही तरीके से स्टोर करना चाहिए। आप अपने जींस से प्लेट स्टोरेज बैग बना सकती हैं। यहां दिखाए गए आइडिया को आजमा कर देखें हर कोई आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ करेगा।
68
स्टाइलिश हैंड बैग
जींस से मजबूत और स्टाइलिश बैग बनाएं, जो रोजमर्रा के कामों में काम आए। आप जींस से सब्जी कैरी करने वाले थैले के साथ-साथ ऑफिस जाने वाले पर्स भी बना सकती हैं।
78
किचन एप्रन
पुरानी जींस से आप एप्रन बना सकती हैं। इसे बनाना सबसे आसान है। यह काम करते हुए स्टाइल और सुरक्षा दोनों देता है।
पुरानी जींस से बने ये किचन ग्लव्स बेहद यूनिक और टिकाऊ हैं। हीट से हाथों को बचाने के साथ ये स्टाइलिश लुक भी देते हैं। DIY क्राफ्ट का ये आइडिया कम खर्च में काम की चीज बनाने का शानदार तरीका है।