
कॉलेज से ऑफिस जाने तक महिलाओं से लेकर पुरुष तक जींस पहनना पसंद करते हैं। यह न केवल हर शर्ट-टॉप से मैच हो जाती है बल्कि स्टाइलिश लुक भी देती है। लगातार इस्तेमाल से जींस का रंग चला जाता है। ऐसे में आप इन्हें फेंकने का कबाड़ में डालने की बजाय रीयूज कर सकती हैं। दरअसल, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सबसे आसान खूबसूरत DIY Jeans Crafts, जो न केवल यूजबल चीज बनाते हैं बल्कि देखने में भी बहुत खूबसूरत लगते हैं।
पुरानी जींस की मदद से आप खूबसूरत फूल बना सकती हैं, ये दिखने में स्टाइलिश और क्यूट लगते हैं। इन्हें आप किसी भी कांच या टेरोकोटा वास में रखें। इन्हें बनाने के लिए जींस को मन पसंदीदा फूल के आकार में काट लें और उन्हें सुई धागों से सिलकर पुखंड़ी जैसा आकार दें। फिर बीच में पीले रंग के मोती या धागे से कली बना दें। यह बहुत आसान DIY है, जिसे आप कभी भी ट्राई कर सकती हैं।
घर को अलग और क्राफ्ट लुक देने के लिए आप वुडन डैनिम हैंगिंग बना सकती हैं। इसके लिए डेनिम जींस के दो अलग रंगों के फैब्रिक को पत्तियों के आकार में काटकर आपस में सिल दें। अब कपड़ों को धागे से एक लकड़ी पर बांधे और पत्तियों को अलग सा रगड़कर ब्लीच शेडिंग वाला इफेक्ट दें। यह दीवार पर टांगने के लिए ट्रेंडी और सस्ता विकल्प है।
सामान रखने के लिए अलग से होल्डर खरीदने की बजाय आप डेनिम मग होल्डर या कोस्टर बना सकते हैं। इसके लिए पुरानी जींस के जीबों को काटकर मजबूती कार्डबोर्ड पर चिपका दें। सजाने के लिए फोम, रूई या फिर अन्य सामान का इस्तेमाल करें। यह घर को ऑर्गेनाइज्ड दिखाने के साथ स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं।
ये भी पढ़ें- बिना खर्च के बाथरूम सफाई, 6 नेचुरल तरीके और टॉयलेट क्लीनिंग टिप्स
यह बहुत ही खूबसूरत और मॉडर्न गोल पायदान है। जिसे बनाने के लिए पुरानी जींस के अलग-अलग शेड्स को तिकोने टुकड़ों में काट लें और आपस में जोड़कर चक्र की तरह सिलाई कर दें। बाहरी किनारे पर झालर लगाने के लिए डेनिम की पट्टियों को मोड़कर सिल दें। यह बहुत क्लासी और क्यूट डिजाइन है जो मेन डोर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा।
ये भी पढ़ें- Baby Boy Name: संस्कृत की विरासत में मॉडर्न पसंद, 'अ' से लड़कों के 50 यूनिक नाम
पावदान की जरूरत होती, घर के मुख्य द्वार से लेकर बाथरूम तक होती है। ऐसे में आप लाइफ में थोड़ा सा कलर जोड़ते हुए टुकड़ों में रंग-बिरंगे कपड़ों को जोड़कर गोलाकार बेस तैयार कर सकते हैं। साथ में अन्य फेब्रिक की मदद से कार्टून फेस बनाकर सिल दें। किनारों पर कलरफुल टेसल्स लगाना न भूलें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.