Bathroom Cleaning Tips & Tricks: बाथरूम के जिद्दी दाग कैसे हटाएं ? टॉयलेट सीट साफ करने का आसान तरीका क्या है? क्या टॉयलेट सीट पर जमे पीले और सफेद दाग केवल होम रेमिडी से साफ किए जा सकते हैं?
बाथरूम टॉयलेट साफ करने के लिए लोग अक्सर महंगे-महंगे टॉयलेट क्लीनर और फर्श साफ करने वाले प्रोडक्ट्स खरीदने में हजारों रुपए बर्बाद कर देते हैं। अगर आप भी इससे तंग आ चुके हैं तो ये आर्टिकल खास है। क्योंकि हम लेकर आ हैं, बिना खर्च के वॉशरूम क्लीनिंग का सबस आसान तरीका। जहां आप घर में मौजूद चीजों से इन चकाचक चमका सकती हैं। यह तरीके इको-फ्रेंडली होने के साथ सेप्टिक टैंक के लिए भी सुरक्षित माने जाते हैं।

फलों के छिलकों का सिरका
घर में हर रोज फल के छिलके फेंक दिए जाते हैं। इन्हें डस्टबीन में डालने की बजाय आप नेचुरल विनेगर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए फलों के बचे हुए हिस्सों को पानी में कुछ दिन तक फर्मेंट करें और इससे बाथरूम टाइल्स, फ्लोर और शीशों की सफाई करें। यह केवल गंदगी नहीं हटाता बल्कि फ्रेशनर का काम भी करेगा।

टॉयलेट के जिद्दी दाग हटाने का आसान तरीका
अगर बाथरूम सीट या किनारों पर पीले दाग, पानी के सफेद दाग जम गए हैं तो इन्हें हटाने के लिए नींबू रस और साइट्रिक एसिड का इस्तेमाल करें। दाग वाली जगह पर मिश्रण लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर ब्रश से साफ करें। इससे पुराने दाग काफी हद तक साफ हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 1 ग्राम गोल्ड पेंडेंट, 22 कैरेट सोने पर 7 फैंसी लॉकेट
लकड़ी की राख भी करें क्लीनिंग
यदि आप भी सोचते हैं कि लकड़ी की राख वेस्ट मटेरियल है, तो गलत है। चूल्हे-लकड़ी जलने के बाद बची राख में नेचुरल तौर पर क्षारीय तत्व पाए जाते हैं। इन्हें आप पानी में मिलाकर घोल तैयार करें और बाथरूम साफ करें। इससे चिकनाई और गंदगी दोनों साफ हो सकती है। अगर यूज कर रहे हैं तो हाथों में गल्फ जरूर पहनें।
ये भी पढ़ें- Baby Boy Name: संस्कृत की विरासत में मॉडर्न पसंद, 'अ' से लड़कों के 50 यूनिक नाम
रीठा करेगा बाथरूम साफ
नेचुरल तौर पर रीठा प्राकृतिक सैपोनिन तत्व से भरपूर होता है, जो बिल्कुल साबुन की तरह काम करते हैं। आप इसकी मदद से क्लीनिंग कर सकते हैं। सबसे पहले रीठे को उबालकर पानी तैयार करें, जब तक उससे झाग न निकलने लगे। अब इससे बाथरूम फ्लोर, टाइल्स और अन्य सतहों की सफाई करें।

नारियल छिलके को बनाएं नेचुरल स्क्रबर
नारियल के छिलकों फेंकने की बजाय स्क्रबर की तरह इस्तेमाल करें। यह टाइल्स-बाथरूम की सतहों पर जमी गंदगी को आसानी से साफ कर सकता है।
ड्रेन की बदबू कैसे दूर करें ?
बाथरूम ड्रेन से बदबू आ रही है तो इसे क्लीन करने के लिए गरम पानी में बेकिंग सोडा और सिरका डालकर मिश्रण तैयार करें और इसे ड्रेनेज में डालें। कुछ देर बाद दोबारा गर्म पानी डालने से जमी गंदगी और बदबू कम हो जाएगी।
टॉयलेट क्लीनिंग टिप्स
- अगर आप घर में रखी चीजें से सफाई करने वाली हैं तो ब्लीच को कभी सिरका, नींबू या एसिड के साथ मत मिलाएं
- ब्लीच-अमोनिया का इस्तेमाल मत करें, ये खतरनाक गैस बना सकता है
- टॉयलेट टैंक में एसिड-सिरका छोड़ने से सीट को नुकसान पहुंचता है
