
Old School Shoes Reuse: बच्चों को स्कूल में ब्लैक कलर के शूज पहने पड़ते हैं, लेकिन हमें हर साल नए जूते खरीदने पड़ते हैं, क्योंकि या तो ये जूते फट जाते हैं या छोटे पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी पुराने जूते को फेंक देते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि पुराने जूते की मदद से आप बहुत ही क्रिएटिव चीजें बना सकते हैं। इसे मॉडर्न फुटवियर में कन्वर्ट कर सकते हैं या फिर अपने घर के लिए मिनी प्लांटर्स भी बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं पुराने ब्लैक शूज का इस्तेमाल करने का तरीका...
इंस्टाग्राम पर ब्लैक स्कूल शूज को रीयूज करने का तरीका बताया गया है। बच्चों के पुराने काले जूते के स्ट्रैप्स को सबसे पहले कट कर लें। अब एक ग्लू की मदद से इसके ऊपर गोल्डन लेस लगाएं। कुछ बीड्स वाली लेस लगाएं, सामने से लेस लगाकर मिरर्स की डिटेलिंग करें और पूरे जूते को कवर कर दें। आप देखेंगे कि आपके पास बहुत ही खूबसूरत सी जूती बनकर तैयार हो जाएगी। आप बच्चों को किसी भी पार्टी में इस तरह के शूज पहना सकते हैं। सोशल मीडिया पर यह वायरल हैक खूब पसंद की जा रही है, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं।
और पढे़ं- क्रिएटिविटी ऑन टॉप, पुराने फटे जूते-बूट से बनाएं 8 शू प्लांटर
पुराने फटे हुए काले जूते में मिट्टी भरकर आप छोटे पौधे लगा सकते हैं। इसे बालकनी या गार्डन में रखें। ये यूनिक डेकोर लुक देता है। आप चाहे तो शूज के ऊपर एक्रेलिक कलर से कुछ डिटेलिंग भी कर सकते हैं।
पुराने फटे काले जूते को कलर करके आप इसके ऊपर पेंट, ग्लिटर या डिटेलिंग करें। आप इसे होम डेकोर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं या चाहे तो इससे कैंडल होल्डर भी बना सकते हैं।
पुराने जूते से आप चिड़ियों के लिए बर्ड हाउस भी बना सकते हैं। जूते को अच्छी तरह से साफ करके इसके अंदर कॉटन भरें। जूते को पेड़ पर टांग दें। उसमें घोंसला बनाएं, यह पक्षियों के लिए छोटा और कोजी घर होगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.