Old Sandook Craft: पुराना संदूक या मॉडर्न सोफा? सूटकेस को फर्नीचर में बदलने के 5 तरीके

Published : Apr 21, 2026, 04:45 PM IST
suitcase sandook craft

सार

Old Suitcase Iron Box Craft: पुराने बक्से, अटैची और सूटकेस से घर के लिए बनाएं विंटेज वाइब देने वाले एस्थेटिक फर्नीचर। यहां देखें 5 यूनिक आइडियाज जो लिविंग रूम की सुंदरता फर्श से अर्श पर ला देंगे। 

स्टोर रूम में दादी के जमाने का पुराना लोहे या फिर सूटकेस रखा है तो इसे कबाड़ वाले को देने की बजाय घर के लिए फर्नीचर तैयार करें। ये आशियाने को कोजी-एस्थेटिक बनाने के साथ कमाल की मजबूती भी देगा। जरूरत है तो थोड़ी मेहनत और क्रिएटिव थिकिंग की जो सूटकेस को होम डेकोरेशन आइटम में बदल सकती है। इस आर्टिकल में देखें ऐसे ही कुछ क्रिएटिव आइडियाज जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं।

लोहे के बक्से से बनाएं सेंटर टेबल

लिविंग रुम के लिए सेंटर टेबल (living room center table design) खरीदने में 5-7 हजार रु तक का खर्चा आ जाता है। ऐसे में आप लोहे के बक्चे का इस्तेमाल करें। इसके लिए घर के पेंट के अकॉर्डिंग कंट्रास्ट कलर में बक्से को पेंट कर लें और नीचे की तरफ छोटे-छोटे लकड़ी के लेग्स लगवाएं। पेंट से छोटे-छोटे कार्टून बनाएं या स्टिकर्स का इस्तेमाल करें। अब इसमें फूल, बुक्स मैक्जीन या फिर प्लांट रख दें। बस तैयार है आपकी मेन टेबल जो लिविंग रूम को विंटेज लुक देगी।

ओल्ड सूटकेस से बनाएं वॉल माउंटेड प्लांटर

लोहे का बक्सा नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर कोई पुराना सूटकेस या अटैच पड़ी है तो उसकी मदद से आप दीवार पर इस तरह से वॉल माउंटेड प्लांटर बना सकते हैं। ये होम अंट्रेस वॉल पर प्यारा लगेगा। इसमें छोटे-छोटे कैक्टस, सेक्युलेंट प्लांट के साथ किताबें और फेयरी लाइट्स रखें।

ये भी पढ़ें- Animal Planters: 300रु में सुंदरता का डबल डोज, खरीदें 6 क्यूट एनिमल प्लांटर

बक्से से बनाएं मल्टीपर्पस लैंप

घर में छोटे-बड़े मिलाकर तीन-चार बक्से हैं तो इन्हें स्क्रैपिंग या बांगर वाले को देने की बजाय लैंप बनाएं। इसके लिए बड़े-छोटे को एक लाइन में रखते हुए हाइट दें। आसपास छोटे-छोटे पौधे रख दें। इसके लिए मेहनत केवल बक्सों को अलग-अलग रंगों में पेंट करने की है।

घर के लिए DIY आयरन सूटकेस सोफा

सोफा की जरूरत हर घर में होती है। बाजार में अच्छी क्वालिटी का सोफा भी 7000-1000रु से नीचे नहीं मिलता है। आप ये खर्चा बचाते हुए पुराने बक्से में नीचे की ओर लकड़ी के पांव लगाएं और ऊपर की ओर फोम या फिर रुई की गद्दी लगाकर मनपसंदीदा कवर चढ़वा दें। ये सिंगल सीटर के लिए बेस्ट है, जो लिविंग रूम से बालकनी तक की शान बढ़ाएगा।

सूटकेस से तैयार करें कॉर्नर बुकशेल्फ

बुक शेल्फ के लिए लोहे के बक्से की बजाय अटैची या लेदर सूटकेस का इस्तेमाल करें। वजन सहने के लिए चारों कोनों पर छोटे-छोटे मार्बल लेग्स लगवाएं और ऊपरी हिस्से में लकड़ी के छोटे-छोटे पटरों से शेल्फ बना दें। इसमें हल्की किताबें, डेली जरूरत का सामान रखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Air Dry Clay से बनाएं प्लांटर्स, घर को प्रीमियम लुक देने के लिए DIY आइडियाज

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बारिश में पैरों की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, आज ही बदलें अपनी आदतें
पहली बारिश में कीचड़ से गंदे हो गए व्हाइट शूज? इन आसान तरीकों से फिर बनाएं नए जैसे