Air Dry Clay Planters Ideas: मिट्टी की गमले नहीं ड्राई क्ले से बनाएं घर पर खूबसूरत और यूनिक प्लांटर्स। जानें बोतल, कप और कार्डबोर्ड से DIY होम डेकोर आइडियाज जो आशियाने को देंगे प्रीमियम और एस्थेटिक लुक।
प्लांट्स घर की खूबसूरती में चार चांद ही नहीं लगाते बल्कि डेकोरेटिव आइटम का भी काम करते हैं। आप ने टीवी से लेकर साइड टेबल और आसपास छोटे-छोटे पौधे लगा रखे हैं लेकिन पॉट मिट्टी का है तो इन्हें हटाते हुए कुछ क्रिएटिव ट्राई करें। इस आर्टिकल में देखें Air Dry Clay से बनें प्लांटर्स, जो एस्थेटिक वाइब के साथ प्रीमियम स्टाइल भी देते हैं। आप भी फ्री टाइम में इन्हें बिना ज्यादा मेहनत के बना सकती हैं।
Apple Fizz Bottle और क्ले का कमाल
घर में अक्सर बच्चों की जूस पी हुईं छोटी-छोटी बोतलें होती हैं। इन फेंकने की बजाय आप क्ले की मदद से ऐसा पॉट तैयार करें।आर्ट जानती हैं तो इसे आर्टिस्टक लुक दें। आप चाहें तो क्ले से फूल बनाकर पेंट कर सकती हैं। ये सेंटर टेबल या फिर बेडरूम कॉर्नर के लिए बेस्ट रहेगा।

कोल्ड्रिंग बोतल क्ले क्राफ्ट आइडिया
प्लास्टिक कोल्ड्रिंग बोतल और क्ले के साथ थोड़ा सी क्रिएटिविटी दिखाते हुए हट झोपड़ी बनाएं, और मोनोक्रॉम रंगों से कलर कर दें। आप इसमें ड्राई, डेजी या फिर आर्टिफिशियल फूल लगाएं। ये लिविंग रूम के लिए प्लांट और Home decor Showpiece का काम करेगा।
ये भी पढ़ें- Coconut Shell Unique Planter: क्रिएटिविटी के आगे ट्रेंड फेल, नारियल छिलकों से बनाएं क्यूट प्लांटर
कार्डबोर्ड क्ले प्लांटर
क्यूट और क्रिएटिव लुक के लिए कार्डबोर्ड क्ले प्लांटर बनाएं। कार्डबोर्ड में मनपसंदीदा कार्टून कांट लें, क्ले से शेप देकर कलर कर दें। सूखने पर आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

टूटे कप से बनाएं एलीफेंट प्लांटर
कांच के टूटे कप हर घर में होते हैं। आप इसमें थोड़ा सा स्टाइल जोड़ते हुए क्ले से एलीफेंट शेप देकर कलर कर दें। ये आर्टिफिशियल पौधों के साथ सेक्युलेंट प्लांट के लिए बेस्ट है। इसे शेल्फ, विंडो, बेडरूम, स्टडीरूम और हाल में रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Glass Jar Craft: वेस्ट से WOW तक का सफर, मेसन जार डेकोरेशन आइडिया
कांच बोतल क्राफ्ट
घर में वाइन या सॉस की खाली बोतल है तो आप इसे क्ले की मदद से स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। तस्वीर में तरह-तरह के फेस बनाए हैं। आप चाहें तो डोरेमोन, सिनचैन या फिर कोई अन्य कार्टून बनाएं।

प्लास्टिक ग्लास हैंगिंग प्लांटर
क्ले और प्लास्टिक ग्लास कॉम्बिनेशन पर आप इस तरह की हैंगिग प्लांटर बना सकते हैं। ये स्टाइलिश और यूनिक है, जो मेन डोर से लेकर लिविंग रूम की शान बढ़ाएगा।
