Old T shirt Reuse: मैट से लेकर कुशन तक, पुरानी टी शर्ट से बनाएं ये 5 यूजफुल आइटम

Published : Apr 17, 2026, 07:00 AM IST
upcycling clothes ideas

सार

T-Shirt Recycling Ideas: पुरानी टी-शर्ट को फेंकने की बजाय उनसे बनाएं डोर मैट, कुशन कवर, टोट बैग जैसे यूजफुल और क्रिएटिव आइटम। जानें आसान DIY रीयूज आइडियाज जो घर को देंगे नया और इको-फ्रेंडली लुक। 

Old T-Shirt DIY: आपके घर में भी पुरानी टीशर्ट पड़ी होगी, जिसे पापा भैया मम्मी या दीदी अब नहीं पहनते होंगे या कोई टीशर्ट थोड़ी फट गई है, तो इन्हें फेंकने से पहले इसके ये पांच आसान और यूजफुल DIY देख लें। इससे आप इन टी शर्ट को रीयूज करके कई सारे क्रिएटिव आइटम बना सकते हैं और फिर इसका इस्तेमाल अपने घर में कप होल्डर से लेकर फुट मैट के रूप में कर सकते हैं...

ओल्ड टी शर्ट रीयूज आइडिया

पुरानी टीशर्ट से आप अपनी टेबल के लिए छोटे-छोटे राउंड होल्डर बना सकते हैं। इसके लिए टी शर्ट को पतली स्ट्रिप्स में काटें। इसे चोटी की तरह गुथते जाएं, इसे गोल घुमाएं। आपस में सिल दें और छोटे टी या कॉफी होल्डर बनाएं।

और पढ़ें- White Shirt 5 तरीके से करें स्टाइल, सस्ते में लगें सुपर Cool

पुरानी टीशर्ट से बनाएं डोर मैट

पुरानी टीशर्ट के रंग-बिरंगे कपड़े लेकर आप डोर मैट भी बना सकते हैं। इसके लिए पतली-पतली स्ट्रिप में टीशर्ट के टुकड़ों को काट करें इन्हें आपस में जोड़ते जाए, फिर इसे खोल दें। ऐसा करने से आपको इस तरीके का आसानी से पैर पहुंचने वाला फुट मैट मिल जाएगा।

पुरानी टीशर्ट से बनाएं ड्रेस

पुरानी टीशर्ट के छोटे-छोटे पैचेज लेकर आप उससे क्यूट सी ड्रेस भी बना सकते हैं। इस तरह की ड्रेस बच्चों के ऊपर बहुत क्यूट लगेगी और अगर बड़ा कपड़ा है, तो इससे आप अपने लिए भी ड्रेस बना सकते हैं।

टी शर्ट से बनाएं प्लेइंग मैट

बच्चों की पुरानी टी शर्ट को फेंकने की वजह आप इसके फ्रंट पार्ट जिसके ऊपर कुछ डिजाइन या कोट लिखा हुआ है उसे कट करके आपस में इन्हें जोड़कर इस तरह से बच्चों के लिए प्लेइंग मैट भी बना सकते हैं।

कुशन कवर के रूप में करें इस्तेमाल

अगर आपकी टीशर्ट खराब हो गई है, तो इसके बैनर और लोगो को कट करके आप इस तरह से चार पीस में इसे ऐड करें और अपने सोफे के लिए क्यूट सा कुशन कवर बनाएं।

टोट बैग के रूप में करें इस्तेमाल

पुरानी टी शर्ट का इस्तेमाल आप ट्रेंडी टोट बैग बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए टी शर्ट की स्लीव्स काटकर और नीचे सिलाई करके बीच में क्रिस-क्रॉस पैटर्न में कट लगाएं। जीरो वेस्ट इको फ्रेंडली हैंडबैग बनकर तैयार हो जाएगा, इसे आप शॉपिंग पर लेकर जाएं या घर में फ्रूट और सब्जी के लिए इस्तेमाल करें। 

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

फेंकने से पहले संभाल लें आलू के छिलके, बेकिंग सोडा के साथ बन जाएगा मैजिकल क्लीनिंग एजेंट
Snake Bite Emergency: सांप काटते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, एक चूक पड़ सकती है भारी