
हेल्थ डेस्क: महिला दिवस के मौके पर अक्सर लोग ऐसी महिलाओं की कहानी बताते हैं, जो हमें मोटिवेट करती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ही जांबाज महिला की कहानी बताते हैं, जिसने एक वीडियो के माध्यम से बताया कि कैसे उसने अपनी कैंसर की जर्नी को हंसते-हंसते पूरा किया। इतना ही नहीं सीरियस सिर का कैंसर होने पर भी इस महिला ने अपनी मुस्कुराहट खोने नहीं दी और 1 मिनट की वीडियो में इसने अपनी पूरी कहानी बता दी। तो लिए आज विमेंस डे के उपलक्ष में जाने इस महिला की कहानी...
ये हौसला कैसे छूटे
ट्विटर (X) पर Crazy Clips नाम से बने पेज पर एक महिला का वीडियो शेयर किया गया और इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- कैंसर से पीड़ित महिला अपनी रिकवरी प्रोसेस को रिकॉर्ड करती हुई। इस 1 मिनट की वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला का सिर अजीब तरह से बढ़ रहा है और धीरे-धीरे यह इतना बढ़ा हो जाता है कि कैंसर का रूप ले लेता है। इसके बाद इस महिला के बाल झड़ने लगते हैं, वो पूरी तरह से गंजी हो जाती है। उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ता है, सर्जरी के बाद यह कैसे रिकवर होती है और कैसे उनके बाल री ग्रोथ होते हैं और वो अपनी नॉर्मल रूटीन लाइफ में वापस आती है इस 1 मिनट के वीडियो में इस महिला की पूरी कहानी को बखूबी दिखाया गया है।
लोगों के दिलों को छू रहा इस जांबाज महिला का वीडियो
सोशल मीडिया पर कैंसर सर्वाइवर इस महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 14 मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। कोई इस महिला की हिम्मत की दात दे रहा है, तो कोई कह रहा है कि कैंसर से सबसे बड़ी जंग इससे न डरने की है। कई यूजर्स को इस महिला की कहानी बहुत इमोशनल लगी। वाकई कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से इस महिला ने जिस तरह से लड़कर खुद को वापस स्ट्रांग बनाया यह सभी के लिए एक इंस्पिरेशन है और महिला दिवस पर यह कहानी जानकर आपका दिल भी खुश हो गया होगा।
और पढ़ें- सिंधु से सानिया तक ये है भारत की 10 सफल महिला एथलीट्स
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.