Published : Aug 24, 2023, 09:23 AM ISTUpdated : Aug 24, 2023, 09:29 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क: 10 दिनों तक चलने वाले ओणम फेस्टिवल की धूम केरल के साथ पूरे भारत में नजर आ रही है। इस दौरान घर के आंगन में रंगोली जरूर बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप सिंपल और ट्रेंडी फ्लावर रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इन डिजाइंस को ट्राई कर सकते हैं…
20 अगस्त से ओणम पर्व की शुरुआत हो गई है, जो 31 अगस्त तक चलेगा। यह केरल का एक प्रमुख त्योहार है, जिसमें तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, गाना बजाना होता है, नाव दौड़ का आयोजन होता है और लोग शेर चीते की तरह तैयार होकर सड़कों पर उत्सव मनाते हैं।
210
कहा जाता है कि राजा बलि का स्वागत करने के लिए ओणम के इन 10 दिनों में घर के आंगन में रंग-बिरंगे फूलों से रंगोली भी बनाई जाती है और इसे दीए से सजाया जाता है।
310
जैसा कि हमने बताया कि ओणम पर नाव चलाने की परंपरा होती है। ऐसे में आप रंग बिरंगे चावलों से इस तरह से नाव शेप बनाकर खूबसूरत सी रंगोली बना सकते हैं।
410
अगर आप अपने आंगन में सिंपल सी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो फूलों से हैप्पी ओणम लिखकर इस तरह की राउंड रंगोली बना सकते हैं।
510
पान के पत्ते, गुलाब, मोगरा और गेंदे के फूल से आप इस तरह की राउंड शेप रंगोली बना सकते हैं। बीच में एक लंबा सा दिया लगा सकते हैं।
610
फूलों की रंगोली में पर्पल और ऑरेंज कलर बहुत खूबसूरत लगता है। ऐसे में आप इस तरह से राउंड शेप पर्पल, व्हाइट, ग्रीन, ऑरेंज और येलो फ्लावर की रंगोली बना सकते हैं।
710
इस तरह की डायमंड शेप रंगोली भी ओणम के पर्व पर आपके आंगन में बहुत खूबसूरत लगेगी। इसके बीच में एक दीया लगाएं और इस तरह से छोटे-छोटे स्क्वायर और डायमंड शेप बनाकर रंगोली पूरा करें।
810
अगर आप ओणम पर बड़ी सी राउंड शेप रंगोली बनाना चाहते हैं, तो रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियां को लेकर इस तरह की राउंड शेप रंगोली बनाएं। आजू-बाजू छोटे दीए रखें और बीच में एक बड़ा सा दीया सजाएं।
910
फूलों के अलावा अगर आप रंग से रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इस तरीके का एक बड़ा सा दीपक बनाएं, जिसमें फूल की डिजाइन दी हुई और बीच में इसमें दीया रखें।
1010
ओणम के पर्व पर अगर आप एकदम हटके और सिंपल रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इस तरह से रंगों से बेल और पत्ती की डिजाइन बना सकते हैं।