Food

Onam 2023: केरल के 8 स्वीट डिश को लाइफ में एक बार जरूर करें ट्राई

Image credits: Getty

ओणम होता है 10 दिन का

ओणम पर्व केरल मे 10 दिन का होता है। साध्या मलयाली लोगों के लिए खास होता है। क्योंकि इसमें केले के पत्ते पर तरह-तरह के शाकाहारी व्यंजन परोसे जाते हैं जिसमें कई स्वीट शामिल होता है।

Image credits: Getty

पालदा पायसम

पालदा पायसम केरल का फेमस स्वीट है। दूध में चावल या फिर सेंवई मिलाकर इसे बनाया जाता है। नारियल, गुड़ और इलायची इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं।

Image credits: Getty

शर्करा वराती

शर्करा वराती केरल का फेमस स्वीट स्नैक है। जिसे केले के चिप्स को गुड़ के चाशनी में डूबो कर बनाया जाता है।

Image credits: google

केले का हलवा

केले का हलवा ओणम में जरूर बनाया जाता है। यह मुंह में जाते ही पिघल जाता है। केले में गुड़, घी, बादाम, नारियल और इलायची पाउडर मिलाकर इसे बनाया जाता है। 

Image credits: Getty

उन्नीयप्पम ( Unniyappam )

यह केरल की सबसे अच्छी पारंपरिक और पुरानी मिठाइयों में से एक है। नेयप्पा मसले हुए केले, गुड़ और नारियल से बनाई जाती है। खाने में यह काफी टेस्टी होता है।

Image credits: Wikipedia

नेय्यप्पम

नेय्यप्पम चावल के आटे से बनाया जाता है। आटे को दूध में घोला जाता है। फिर इसमें नारियल, इलायची और गुड़ मिलाया जाता है। फिर घी में तला जाता है। 

Image credits: Wikipedia

कुम्बिलप्पम (Kumbilappam)

कुम्बिलप्पम केरल का पारंपरिक स्वीट डिश है। इसे कई तरह से बनाया जाता है। केले को मैश करके इसमें नारियल, गुड़ और इलायची मिलाकर पत्ते में लपेट कर स्टीम किया जाता है।

Image credits: youtube

अडा प्रथमन ( Ada Pradhaman)

अडा प्रथमन केरल के स्वीट डिश में से एक है। इसे नारियल के दूध, केला, चावल और गुड की मदद से तैयार किया जाता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है

Image credits: Wikipedia

रवा लड्डू

केरल में रवा लड्डू के शौकीन बहुत सारे लोग हैं। इसे रवा, नारियल, सूखे मेवे और इलायची की मदद से तैयार किया जाता है। यकीन मानिए अगर इसे आप एक बार खा लेंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा।

Image credits: google