लाइफस्टाइल डेस्क. टीवी की फेमस एक्ट्रेस में शुमार श्वेता तिवारी 40 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। मां की तरह उनकी बेटी पलक तिवारी भी अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। जीरो फिगर से वो आए दिन इंटरनेट पर सनसनी मचाती रहती हैं।
बॉलीवुड में कदम रखने जा रही पलक तिवारी परफेक्ट फिगर को मेंटन करने के लिए काफी मेहनत करती हैं। डाइट से लेकर वर्कआउट तक के हर नियम को वो फॉलो करती हैं। आइए उनके पूरे दिनचर्या और डाइट पर एक नजर डालते हैं। जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
28
पलक तिवारी की डाइट की बात करें तो वो बहुत ही पोषण से भरपूर डाइट लेती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने डाइट के बारे में बताया। गुनगुने पानी से सुबह की शुरुआत करने वाली अदाकारा ब्रेकफास्ट में एक केला, नट्स या बेरी लेती हैं। इसके बाद वर्कआउट करने चली जाती हैं।
38
लंच में पलक तिवारी दो मल्टीग्रेन टोस्ट एवोकाडो के साथ लेती हैं। इसके साथ दो उबले अंडे लेती हैं। कभी-कभी वो दाल-चावल, रोटी-सब्जी लेती हैं। वो बहुत सारा सलाद अपने डाइट में शामिल करती हैं। हालांकि वो सलाद को उबाल कर लेना पसंद करती हैं।
48
डिनर की बात करें तो पलक तिवारी बताती हैं कि उन्हें शाही पनीर बहुत पसंद है। घर का बना शाही पनीर और रोटी खाना पसंद है। पनीर पराठा भी वो कभी-कभी डिनर में लेती हैं। डिनर में वो चीज़ पास्ता भी लेती हैं। चीज़ वो प्रोटीन की जरूरत को पूरी करने के लिए खाती हैं।
58
पलक वेजेटेरियन हैं। लेकिन अंडा वो प्रोटीन की जरूरत के लिए लेती हैं। हालांकि कहती है कि वो फ्यूचर में इससे भी दूर हो सकती हैं। एक अच्छी डाइट लेने वाली पलक तिवारी को कॉफी का काफी शौक है।
68
पलक बताती हैं कि उन्हें दूध के साथ बहुत सारे शुगर मिलाकर कॉफी पीना काफी पसंद हैं। लेकिन वो इसके साथ हैवी वर्कआउट भी करती हैं। ताकि इसके इफेक्ट से बचा जा सकें।
78
पलक तिवारी का ज्यादातर वक्त जिम में गुजरता है। सुबह, दोपहर और शाम तीनों टाइम कुछ वक्त वो वर्कआउट करने में गुजारती हैं। कार्डियो से लेकर वेट लिफ्टिंग तक करके अदाकारा अपने पूरे बॉडी को मेटेंट करती हैं।
88
रोज स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने वाली पलक तिवारी हफ्ते में एक दिन चीटिंग के लिए रखती हैं। उन्हें बर्गर, पिज्जा काफी पसंद हैं। म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी पलक बॉलीवुड में जल्द ही आगाज करने वाली हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.