
Pallavi Joshi Saree Designs: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद पल्लवी जोशी 'द बंगाल फाइल्स' (The Bengal Files) में नजर आने वाली हैं। अपनी एक्टिंग से सबको मुरीद बना देने वाली अदाकारा रियल लाइफ में काफी सिंपल रहना पसंद करती हैं। उनकी साड़ी में भी इस झलक नजर आती है। ब्लैक-व्हाइट समेत कई कलर की साड़ी वो पहनती हैं, लेकिन सब चमक-धमक से दूर सटल लुक वाले होते हैं। अगर आपको भी सिंपल सोबर साड़ी पहनना पसंद है, तो यहां पर हम पल्लवी जोशी की कुछ साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
पल्लवी जोशी व्हाइट शीयर साड़ी में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इस प्लेन साड़ी को उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है। स्टड इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपनी साड़ी ब्यूटी को खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया है। ऑफिस गोइंग गर्ल्स भी इस तरह की साड़ी पहनकर क्लासिक चार्म हासिल कर सकती हैं।
पल्लवी जोशी वाइन-रेड कलर की एलीगेंट साड़ी में नजर आ रही हैं। गोल्डन बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो पूरे लुक को रिच टच देता है। मिनिमल ज्वेलरी, ओपन हेयर और नेचुरल मेकअप उनके ग्रेसफुल अंदाज को और भी निखार रहे हैं।
पल्लवी जोशी कॉपर-ब्राउन सिल्क साड़ी में बेहद ग्रेसफुल लग रही हैं। गहरे मैरून बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है, जो लुक को और भी एलीगेंट बना रहा है। मिनिमल ज्वेलरी और सटल मेकअप उनके ट्रेडिशनल स्टाइल को रॉयल टच दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Skincare Secret: लगेंगी परम सुंदरी, आजमाएं जाह्नवी कपूर की मिनिमलिस्ट रूटीन और DIY नुस्खे
पल्लवी जोशी येलो फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाली साड़ी में बेहद फ्रेश और एलीगेंट लग रही हैं। हल्के-फुल्के रंगों और फ्लोरल पैटर्न ने इस साड़ी को समर-फ्रेंडली और ग्रेसफुल टच दिया है। सिल्वर नेकपीस और ओपन हेयरस्टाइल उनके लुक को और भी चार्मिंग बना रहे हैं।
'द बंगाल फाइल्स' की अदाकारा ब्लैक साड़ी में बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आ रही हैं। साड़ी पर किए गए गोल्डन और ग्रीन धागों की एंब्रॉयडरी इसे रॉयल टच दे रही है। स्लीवलेस ब्लाउज, मिनिमल ज्वेलरी और कॉन्फिडेंट स्माइल उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: चमक-धमक से दूर, पहनें श्रद्धा आर्या की तरह सटल साड़ी डिजाइंस