वॉल डेकोर से लेकर फूलदान बनाने तक, पेपर कप से 8+ होम डेकोर क्राफ्ट आइडिया करें ट्राई

Published : Jun 05, 2026, 09:30 AM IST

Paper Cup Craft Ideas: होम डेकोर क्राफ्ट के लिए पेपर कप को दोबारा कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है? पेपर कप से कौन से सबसे अच्छे DIY डेकोरेशन आइडिया बनाए जा सकते हैं? क्या पेपर कप क्राफ्ट बजट-फ्रेंडली होम डेकोरेशन बनाने में मदद कर सकते हैं?

PREV
111

पेपर कप को अक्सर हम इस्तेमाल करके कचरे में फेंक देते हैं। लेकिन इसे जमा करके आप खूबसूरत होम डेकोर में इसे बदल सकते हैं। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ बेसिक क्राफ्टिंग सामग्री की मदद से आप अपने घर को यूनिक लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं पेपर कप से बनने वाले 8+ शानदार होम डेकोर क्राफ्ट आइडिया।

211

पेपर कप फ्लावर लैंप

पेपर कप को पंखुड़ियों की तरह काटकर रंग-बिरंगी लाइट्स पर लगाएं। यह DIY फ्लावर लैंप कमरे को आकर्षक और सॉफ्ट ग्लो देगा।

311

फोटो डिस्प्ले स्टैंड

पेपर कप को बेस बनाकर उसमें वायर लगाएं और अपनी पसंदीदा तस्वीरें क्लिप से टांगें। यह एक यूनिक मेमोरी कॉर्नर तैयार करेगा।

411

वॉल हैंगिंग फ्लावर आर्ट

कप के किनारों को काटकर फूलों का आकार बनाएं और उन्हें कार्डबोर्ड पर चिपकाकर वॉल डेकोर तैयार करें। इसे अपनी पसंद के रंगों से पेंट भी कर सकते हैं।

511

हैंगिग चार्म 

पेपर कप को कलर करके और उसे सजा कर कुछ इस तरह से हैंगिग चार्म बना सकते हैं। आप इसे बेडरूम या बालकनी में लगाकर कलरफुल टच दे सकते हैं। ये काफी प्यारे दिखते हैं।

611

हैंगिंग लालटेन

पेपर कप में डिजाइन काटकर LED टी-लाइट रखें। फिर इन्हें धागे से लटकाकर बालकनी या कमरे को सजाएं।

711

मिनी प्लांटर

छोटे सक्यूलेंट या आर्टिफिशियल पौधों के लिए पेपर कप शानदार प्लांटर बन सकते हैं। इन्हें जूट, पेंट या स्टिकर्स से सजाएं। 

811

डेकोरेटिव कैंडल होल्डर

कप पर कटवर्क या पेंटिंग करके LED कैंडल रखें। इससे घर में एक खूबसूरत एंबियंस तैयार होगा। इसमें जलता हुआ दीया बिल्कुल नहीं रखें। क्योंकि पेपर कप जल जाएगा।

911

पेपर कप से बनाएं एनिमल

बच्चों के साथ आप इस क्रिएटिव एक्ट को करें। पेपर कट को काटर कर आप हाथी, शेर या पेंग्विन बना सकते हैं। ग्लू और कलर लेकर आप इसे बनाने बच्चों के साथ बैठे। समर के लिए यह बेस्ट एक्टिविटी है। बच्चों के रूम में इसे सजाकर क्यूट लुक क्रिएट कर सकती हैं।

मॉडर्न घरों में छा रहा है बालकनी गार्डन का ट्रेंड, देखें 5 शानदार डिजाइन

1011

पेपर कप से बनाएं फूलदान

पेपर कप को अलग-अलग रंग से रंग लें, या फिर गिफ्ट रैपर से रैप कर दें। फिर एक के ऊपर एक करे ग्लू से चिपका लें। इसे एक फूलदान की शेप दें। फिर आर्टिफिशियल फ्लावर या फिर सूखे फूल इसमें डालकर सेंटर टेबल पर रखें।

1111

पेपर कप से बनाएं जोकर

अगर घर में बच्चे की पार्टी है, तो फिर बिना खर्च के आप सुंदर-सुंदर डेकोर पीस बना सकते हैं। आप पेपर कप को पेंट करके जोकर का शक्ल बनाएं। ऊन से कान बनाएं और कैप लगाएं। बच्चे इसे देखते ही खुश हो जाएंगे।

और पढ़ें: क्यूट फ्रिज मैग्नेट: ढक्कन से लेकर क्ले से, घर पर बनाएं ये शानदार डिजाइंस

Read more Photos on

Recommended Stories