Women Handbags: गरबा नाइट में दिखना है सबसे अलग? लहंगे संग चुनें ये हैंडबैग्स

Handbags for Women: नवरात्रि लहंगे के साथ कौन सा हैंडबैग मैच करेगा? पोटली, क्लच, क्रोशिया या रोप हैंडबैग - हम आपको बता रहे हैं हर स्टाइल और बजट के लिए परफेक्ट ऑप्शन। 

 

Anshika Tiwari | Published : Oct 4, 2024 12:46 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। आउटफिट चाहे कितना भी प्यार क्यों न हो जब तक मैचिंग हैंडबैग नहीं होता तब तक लुक अधूरा माना जाता है। यूं कहें आउटफिट कंप्लीट करने के लिए एक अच्छे हैंडबैग का होना जरूरी है। नवरात्रि (Navratri) चल रही है और इन दिनों गरबा नाइट (Garba Night) का आयोजन भी जगह-जगह कियी जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी किसी इवेंट मैं जाने की सोच रही है और आउटफिट लहंगा (Lehenga Design) डिसाइड कर लिया है। तो हैंडबैग लेना न भूलें। ऐसे में हम आपको स्टाइलिश और ड्युरेबिलिटी वाले हैंडबैग (Designer Handbags For Women) बताएंगे जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

Latest Videos

1) पोटली हैंडबैग (Potli Handbags for Women)

बाजार में आपको एक से बढ़कर एक पोटली हैंडबैग मिल जाएंगे। यह काफी प्यारे लगते हैं। वहीं, लहंगे के साथ सिंपल नहीं बल्कि पर्ल या जरी वर्क पर पोटली बैग खरीदें। घेरदार लहंगा- फिश कट लहंगा के साथ ये काफी प्यारा लगते हैं। साथ ही इसे कैरी करना भी बहुत आसान होता है। बाजार में 2000 रुपए में शानदार पोटली बैग मिल जाएंगे।

2) क्लच हैंडबैग फॉर वूमेन (Clutch Handbags)

वही, जो महिलाएं हैवी बैग करी नहीं कर पाती हैं वे क्लच बैग को अपना ऑप्शन बना सकती हैं। बाजार में बजट के अनुसार क्लच के कई पैटर्न मिल जाएंगे। लेकिन हम आपको लहंगे के साथ पर्ल चेन क्लच लेने की सलाह देंगे। यह ज्यादा एसथेटिक लुक देते हैं। बाजार में 500 ₹600 में आप ऐसा हैंडबैग खरीद सकती हैं।

3) क्लच बॉक्स हैंडबैग (Clutch Handbag Box)

बजट अच्छा खासा है तो आप लहंगे के साथ एंब्रॉयडरी क्लच बॉक्स हैंडबैग को चुनें। यह काफी रॉयल लुक देते हैं हालांकि यह नॉर्मल क्लग के मुकाबले थोड़े से महंगे भी होते हैं। आप इसे चीन और विदाउट चैन के भी खरीद सकती हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन 2-5 हजार के अंदर क्लच बॉक्स हैंडबैग के कई वैरायटी मिल जाएगी।

4) क्रोशिया वर्क हैंडबैग ( Crochet Handbags for Women)

आप कुछ स्टाइलिश लेकिन यूनिक लेना चाहती हैं तो लहंगे के साथ क्रोशिया वर्क हैंड बैक को ऑप्शन बना सकती है। आजकल ये काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह काफी सिंपल होने के बाद भी स्टाइलिश लगते हैं। यह बजट के अनुसार मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।

5) रोप हैंडबैग्स फॉर वूमेन (Simple Rape Handbags for Women)

ज्यादा महंगा हैंडबैग लेने का बजट नहीं है तो आप रोप हैंडबैग्स ऑप्शन बना सकती है। ये प्यारे लगते हैं। इस फोटो में राउंड शेप में बैग तैयार किया गया है जहां इसे खास मोती बना रहे हैं। साथ में 2 लेयर क्लॉथ कीचेन ऐड की गई हैं जो फंकी लुक दे रही हैं। आप इसे लहंगे के अलावा कैजुअल ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- टीना अंबानी का ज्वेलरी कलेक्शन Nita Ambani को भी देता टक्कर, यहां करें चेक

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts