पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे का क्या रखें नाम? भगवान और पूर्वजों से जुड़े 25 नामों की लिस्ट

Published : Sep 25, 2026, 11:34 AM IST
Pitru paksha born baby names

सार

Pitru paksha born baby names: पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे के लिए नाम तलाश रहे हैं तो देखें भगवान और पूर्वजों से जुड़े 25 खूबसूरत नाम। जानें हर नाम का खास अर्थ।

पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। इस दौरान पूर्वजों का स्मरण और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है। इस दौरान अगर घर में बच्चे का जन्म होता है, तो माता-पिता उसके लिए ऐसा नाम रखना चाहते हैं, जिसका संबंध पूर्वजों के सम्मान, भगवान और शुभ भावनाओं से हो। बच्चे का नाम जन्म नक्षत्र और माता-पिता की पसंद को ध्यान में भी रखना चाहिए। अगर आप भी पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे के लिए अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां भगवान और पूर्वजों से जुड़े कुछ नाम दिए गए हैं।

पितृ पक्ष में जन्मे बेटे के लिए नाम

  • आर्य — श्रेष्ठ, सम्मानित और कुलीन व्यक्ति।
  • आदित्य — भगवान सूर्य का एक नाम। प्रकाश और ऊर्जा का प्रतीक।
  • अनंत — जिसका कोई अंत न हो। भगवान विष्णु का एक नाम भी माना जाता है।
  • अंशुमान — प्रकाश की किरणों वाला, सूर्य से संबंधित नाम।
  • पितामह — परिवार के वरिष्ठ पूर्वज या दादा के लिए इस्तेमाल होने वाला सम्मानजनक शब्द।

पितृ पक्ष बेबी नेम्स

  • देवांश — ईश्वर का अंश।
  • माधव — भगवान कृष्ण का एक नाम।
  • राघव — भगवान राम से जुड़ा नाम, रघु कुल में जन्म लेने वाला।
  • विष्णु — जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु का नाम।
  • सूर्यांश — सूर्य का अंश, प्रकाश और ऊर्जा का प्रतीक।

पूर्वजों के नाम पर बच्चों के नाम

  • श्रेयांश — श्रेष्ठता और शुभता से जुड़ा नाम।
  • वेदांत — वेदों का अंतिम ज्ञान या आध्यात्मिक ज्ञान।
  • वंश — कुल या परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाने वाला।

पितृ पक्ष में जन्मी बेटी के लिए नाम

  • आराध्या — जिसकी आराधना की जाए, पूजनीय।
  • अदिति — देवताओं की माता के रूप में वर्णित नाम; असीम और स्वतंत्र का भाव भी जुड़ा है।
  • अन्विता — जुड़ी हुई, समझ रखने वाली और मार्गदर्शक भाव वाला नाम।
  • वैष्णवी — भगवान विष्णु से संबंधित; देवी के एक स्वरूप का नाम।
  • जानकी — माता सीता का नाम।
  • राधिका — राधा जी का नाम, प्रेम और भक्ति का प्रतीक।
  • सीता — माता सीता का नाम, पवित्रता और धैर्य से जुड़ा।

और पढ़ें: Ekadashi Born Baby Names: एकादशी पर जन्में बच्चों को दें यूनिक नाम, भाग्योदय संग मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा

लड़कियों के अर्थपूर्ण नाम

  • ईशानी — देवी पार्वती का एक नाम।
  • लक्ष्मी — धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी।
  • गौरी — माता पार्वती का एक नाम।
  • वेदिका — वेदों से संबंधित; ज्ञान और पवित्रता का भाव।
  • श्रद्धा — विश्वास, आस्था और समर्पण।

और पढ़ें: Hindu Girl Names: रैव्या से अर्विशा तक,मां काली से प्रेरित बेटी के 30 खास नाम

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Anant Chaturdashi Shlok: अनंत चतुर्दशी पर भेजें ये खास संस्कृत श्लोक, अपनों के जीवन में आएगी शुभता
अनंत चतुर्दशी 2026: गणेश विसर्जन पर भेजें ये भावुक Wishes, Quotes और Shayari