Baby Names Born on Ekadashi: एकादशी पर जन्मे बच्चों के लिए खोज रहे हैं यूनिक नाम? जानें 50+ लड़के और लड़कियों के सुंदर नाम और उनके खास अर्थ। भगवान विष्णु से जुड़े नामों से लेकर मॉडर्न वैदिक नामों तक, यहां मिलेगी नामकरण की खास सूची।
एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इस तिथि पर जन्मे बच्चों को खास नाम देने की परंपरा भी देखने को मिलती है। अगर आप अपने बेटे या बेटी के लिए ऐसा नाम खोज रहे हैं, जो धार्मिक भावनाओं के साथ आधुनिक और यूनिक भी हो, तो यहां देखें 50+शुभ नाम। इन नामों में भगवान विष्णु, उनके स्वरूप, गुण और वैदिक परंपरा से जुड़े अर्थ शामिल हैं, जो बच्चे के नामकरण के लिए सुंदर ऑप्शन हो सकते हैं।
भगवान विष्णु से जुड़े यूनिक नाम
- विष्णु- सर्वव्यापी, पालनकर्ता
- माधव- भगवान कृष्ण, लक्ष्मीपति
- केशव- भगवान विष्णु/कृष्ण का नाम
- नारायण- भगवान विष्णु
- गोविंद- जगत के रक्षक
- दामोदर- भगवान कृष्ण का नाम
- जनार्दन- लोगों के रक्षक
- हरि- पापों का हरण करने वाले
- अच्युत- अटल, अविनाशी
- अनंत- जिसका अंत न हो
- मुकुंद- मोक्ष प्रदान करने वाले
- पद्मनाभ- जिनकी नाभि से कमल प्रकट हुआ
एकादशी पर जन्मे बेटे के लिए नाम
- आदित्य- सूर्य, प्रकाश
- अव्यय- अविनाशी
- ईशान- भगवान, स्वामी
- देवांश- ईश्वर का अंश
- दिव्यांश- दिव्य प्रकाश का अंश
- प्रणव- पवित्र ॐ
- राघव- भगवान राम के वंशज
- शौर्य- वीरता, साहस
- यश- कीर्ति, सफलता
- वेदांत- वेदों का सार
- विहान- नई सुबह
- अथर्व- ज्ञान और वेद से जुड़ा नाम
एकादशी पर जन्मी बेटी के लिए सुंदर नाम
- वैष्णवी- भगवान विष्णु की शक्ति
- लक्ष्मी- धन और समृद्धि की देवी
- माधवी- लक्ष्मी से जुड़ा नाम
- अन्विता- जुड़ी हुई, समझदार
- ईशिता- श्रेष्ठता, शक्ति
- दिव्या- दिव्य, स्वर्गीय
- आराध्या- पूजनीय
- श्रेया- शुभ, श्रेष्ठ
- वेदिका- वेदों से संबंधित
- अदिति- देवमाता, असीम
- नंदिनी- आनंद देने वाली
- सान्वी- लक्ष्मी का एक नाम
इसे भी पढ़ें- Anant Chaturdashi Born Baby Names: अनंत चतुर्दशी पर जन्में लाडले-लाडली को दें 50+वैदिक नाम, अनंत गुणों के खान होंगे बच्चे
भगवान विष्णु के गुणों से प्रेरित नाम
- शांतनु- शांत स्वभाव वाला
- सत्य- सत्य और धर्म
- ध्रुव- अटल, स्थिर
- समर्थ- सक्षम, शक्तिशाली
- तेजस- प्रकाश, ऊर्जा
- निश्चय- दृढ़ संकल्प
- सात्विक- पवित्र, शांत
- शाश्वत- सदा रहने वाला
- यशस्वी- प्रसिद्ध, सफल
- सुयश- अच्छा यश
- शुभ- मंगलकारी
- पावन- पवित्र
छोटे और मॉडर्न यूनिक नाम
- वेद- ज्ञान
- रिवान- आधुनिक नाम, महत्वाकांक्षी
- युवान- युवा, ऊर्जावान
- रुद्र- शक्तिशाली
- दक्ष- कुशल, योग्य
- आरव- शांत, मधुर
- ईश- भगवान
- ओजस- ऊर्जा, तेज
- तनय- पुत्र
- अनय- भगवान विष्णु का एक नाम
- नील- नीला, सुंदर
- रेयांश- प्रकाश की किरण
इसे भी पढ़ें- पितृ पक्ष में जन्मे बच्चों के लिए रखें भगवान विष्णु जुड़े ये 25 नाम, जानें अर्थ भी
