Best wooden plant stand indoor plant stand: अगर आप अपने घर को ग्रीन, क्लासी और ऑर्गेनाइज्ड लुक देना चाहते हैं, तो वुडन प्लांट स्टैंड एक शानदार डेकोर आइडिया हो सकता है। ये वुडर प्लांटर आपके इंडोर स्पेस को और ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं।
Plant Stands Ideas: प्लांट स्टैंड वुडन फर्नीचर, इंडोर डेकोर के लिए 8 डेकोरेटिव डिजाइन
घर में हरियाली का टच देने के लिए लोग इंडोर प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं, लेकिन सिर्फ पौधे रखना ही काफी नहीं होता। अगर आप चाहते हैं कि आपका लिविंग रूम, बालकनी या कॉर्नर स्पेस ज्यादा स्टाइलिश और ऑर्गेनाइज्ड दिखे, तो वुडन प्लांट स्टैंड (Wooden Plant Stand) एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। ये न सिर्फ पौधों को खूबसूरती से डिस्प्ले करते हैं, बल्कि घर के इंटीरियर को भी प्रीमियम और डेकोरेटिव लुक देते हैं। यहां जानिए 8 स्टाइलिश प्लांट स्टैंड डिजाइन, जो इंडोर डेकोर को और आकर्षक बना सकते हैं।
27
लैडर स्टाइल प्लांट स्टैंड
Ladder Style Wooden Plant Stand इन दिनों काफी ट्रेंड में है। सीढ़ी जैसी डिजाइन वाला यह स्टैंड घर को मॉडर्न और एलीगेंट लुक देता है। ये मॉडर्न होम डेकोर इंडोर गार्डन सेटअप और कॉर्नर स्पेस डेकोरेशन के लिए परफेक्ट हैं।
37
A-शेप प्लांट स्टैंड और मिनिमल सिंगल पॉट स्टैंड
A-शेप प्लांट स्टैंड
A-Shape Wooden Stand घर को यूनिक और डिजाइनर लुक देता है। इसकी ट्रायंगल जैसी शेप इंडोर डेकोर में अलग ही आकर्षण जोड़ती है। ये मॉडर्न डिजाइन इंस्टाग्रामेबल होम डेकोर के लिए बेस्ट हैं। इसपर कई प्लांट्स एक साथ रख सकते हैं।
मिनिमल सिंगल पॉट स्टैंड
अगर आप सिर्फ एक बड़े प्लांट को हाईलाइट करना चाहते हैं, तो Single Pot Wooden Stand शानदार रहेगा। ये Snake Plant, Areca Palm और Rubber Plant के लिए बेस्ट हैं।
47
मल्टी-टियर वुडन प्लांट स्टैंड
अगर आपके पास कई छोटे-बड़े प्लांट्स हैं, तो Multi-Tier Plant Stand बेस्ट रहेगा। इसमें अलग-अलग लेवल पर पौधे रखे जा सकते हैं, जिससे कम जगह में ज्यादा पौधे आसानी से फिट हो जाते हैं। ये छोटी जगह के लिए परफेक्ट हैं और ज्यादा प्लांट्स रखने के लिए लिविंग रूम और बालकनी दोनों जगह फिट रहेंगे।
57
राउंड वुडन प्लांट स्टैंड और शेल्फ स्टाइल प्लांट स्टैंड
राउंड वुडन प्लांट स्टैंड
अगर आप मिनिमल और क्लासी लुक चाहते हैं, तो Round Wooden Plant Stand ट्राय कर सकते हैं। यह छोटे पॉट्स के साथ बहुत एलीगेंट दिखता है। सोफा साइड, बेडरूम कॉर्नर या एंट्रेंस एरिया के लिए ये बेस्ट हैं।
शेल्फ स्टाइल प्लांट स्टैंड
Shelf Style Wooden Plant Stand में पौधों के साथ छोटे डेकोर आइटम भी रखे जा सकते हैं। यह लिविंग एरिया को प्रीमियम लुक देता है। खास बात ये मल्टी-पर्पज यूज डेकोरेटिव और फंक्शनल इंडोर सेटअप के लिए शानदार हैं।
67
वॉल-माउंटेड वुडन प्लांट स्टैंड
छोटे फ्लैट्स के लिए Wall Mounted Plant Stand एक स्मार्ट ऑप्शन है। इसे दीवार पर लगाया जाता है, जिससे फ्लोर स्पेस बचता है। ये एक स्पेस सेविंग डिजाइन है और छोटे घरों के लिए बेस्ट स्टाइलिश लुक देगी।
77
व्हील्स वाला मूवेबल प्लांट स्टैंड
अगर आप प्लांट्स को धूप के हिसाब से इधर-उधर शिफ्ट करते रहते हैं, तो Movable Wooden Plant Stand with Wheels अच्छा ऑप्शन है। इनको आसानी से मूव किया जा सकता है और सफाई में आसानी रहती है। ये हेवी पॉट्स के लिए बेहतर हैं।