Steel Spoon DIY Ideas: स्टील के चम्मच लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर टेढ़-मेढ़े हो जाते हैं या टूट जाते हैं। अगर आपके घर में भी पुराने स्टील के चम्मच बेकार पड़े हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय आप उनसे बेहद खूबसूरत DIY डेकोरेशन आइटम्स बना सकते हैं।
स्टील के चम्मचों के ऊपर वाले हिस्से का इस्तेमाल करके आप खूबसूरत फूल बना सकते हैं। इसके लिए चम्मच के ऊपरी हिस्से को काट लें और उन्हें हॉट ग्लू की मदद से आपस में चिपकाते जाएं, ताकि फूल जैसा डिजाइन बन जाए। इसके नीचे स्टिक लगाएं और सुंदर फ्लावर डेकोर तैयार करें।
स्टील के चम्मच के हैंडल का इस्तेमाल करके भी आप खूबसूरत फूल बना सकते हैं। इसके लिए बीच में एक बड़ा स्टोन लगाएं और उसके चारों ओर चम्मच के हैंडल फिक्स करते जाएं। यह सनफ्लावर जैसा लुक देगा। नीचे स्टिक लगाकर इसे डेकोरेशन पीस की तरह इस्तेमाल करें।
35
स्टील स्पून से बनाएं वॉल हैंगिंग
पुराने स्टील के चम्मचों को अलग-अलग रंगों से पेंट करें। अब इन्हें गोल या फ्लावर शेप में कार्डबोर्ड या लकड़ी के बेस पर चिपका दें। बीच में मिरर या छोटे स्टोन लगाकर खूबसूरत वॉल डेकोर तैयार करें। यह आपके किचन और डाइनिंग एरिया की दीवार पर बेहद खूबसूरत लगेगा।
45
DIY कैंडल होल्डर
अगर आपके पास बड़े साइज के स्टील स्पून हैं, तो उन्हें हल्का मोड़कर पेटल डिजाइन बनाएं, ताकि कैंडल होल्डर तैयार हो सके। इसके अंदर छोटी टी लाइट कैंडल रखें और इसे स्टैंड या लकड़ी के बेस पर फिक्स करें। यह आपके घर को मॉडर्न और एलिगेंट लुक देगा।
55
ज्वेलरी स्टैंड बनाएं
पुराने स्टील के फॉर्क की मदद से आप यूनिक ज्वेलरी स्टैंड भी बना सकते हैं। चम्मचों को मोड़कर ऐसा स्टैंड तैयार करें, जिसमें आप रिंग्स, ब्रेसलेट और चेन टांग सकें। यह देखने में बेहद स्टाइलिश लगता है और ज्वेलरी को आपस में उलझने से भी बचाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.