Most Famous Gift for Mother: मदर्स डे सिर्फ एक दिन, बल्कि मां के प्यार, त्याग और देखभाल को सेलिब्रेट करने का स्पेशल पल होता है। इस दिन मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हर बच्चे को कुछ ना कुछ करना चाहिए, गिफ्ट जिसमें से बेस्ट ऑप्शन है।
हालांकि कई बार बजट कम होने की वजह से लोग अच्छे गिफ्ट लेने से पीछे हट जाते हैं। लेकिन हम यहां आपको बताएंगे 500 रुपए के अंदर 5 ऐसे खूबसूरत गिफ्ट जिसे आप अपनी मां को देकर उनको खुश कर सकते हैं। उन गिफ्ट के बहुत मायने मां के लिए होंगे। तो चलिए बताते हैं, आप अपनी प्यारी मां को क्या-क्या गिफ्ट कर सकते हैं।
26
पर्सनलाइज्ड कॉफी मग
मां के लिए फोटो या प्यारे मैसेज वाला कॉफी मग एक इमोशनल और यादगार गिफ्ट बन सकता है। आजकल मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगह 200-300 रुपए में कस्टमाइज्ड मग आसानी से मिल जाते हैं। मां जब भी उस कप में चाय या कॉफी पिएंगी तो हर दिन आपकी याद उन्हें आएंगी।
36
हैंडमेड फोटो फ्रेम
अगर आप इमोशनल टच देना चाहते हैं, तो मां की पसंदीदा तस्वीर के साथ हैंडमेड फोटो फ्रेम तैयार करें। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं, जिससे गिफ्ट और ज्यादा पर्सनल लगेगा। कम खर्च में आप एक खूबसूरत एहसास के साथ मां के लिए फोटो फ्रेम तैयार करके मदर्स डेपर दें सकती हैं।
मां अक्सर पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं, लेकिन खुद को समय नहीं दे पातीं। ऐसे में फेस मास्क, हैंड क्रीम, लिप बाम और बॉडी लोशन वाली छोटी सेल्फ केयर किट उन्हें स्पेशल फील करा सकती है। 300-500 रुपए में शानदार किट तैयार हो सकती है इसके साथ एक छोटा सा हैंडरिटन नोट भी रखें।
56
इंडोर प्लांट
छोटा सा इंडोर प्लांट भी मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या पीस लिली जैसे पौधे कम कीमत में मिल जाते हैं और घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं। प्लांटर आप कस्टमाइज करा सकते हैं। कई ऑनलाइन साइट्स 500 के अंदर मां के कोट्स या तस्वीर के साथ प्लांटर में पौधे लगाकर देते हैं।
66
कांच की चूड़ी सेट
अगर आपकी मां को ट्रेडिशनल चीजें पसंद हैं, तो रंग-बिरंगी कांच चूड़ियां शानदार गिफ्ट हो सकती हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं और एथनिक आउटफिट्स के साथ शानदार मैच करती हैं। 500 रुपए के अंदर आप मां के लिए 24 दर्जन के दो चूड़ी सेट तैयार करा सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.