Old Jeans Reuse as Skirt: पुरानी जींस को करें अपग्रेड, पैंट से बनाएं ये 4 जबरदस्त स्कर्ट

Published : May 09, 2026, 09:30 AM IST

 Old Jeans Reuse Idea: पुरानी जींस को हम काट कर घरेलू काम में इस्तेमाल करते हैं, या फिर फेंक देते हैं। लेकिन मोटे फैब्रिक से बनी यह जींस बड़े काम की होती है। आप इससे शानदार स्कर्ट बना सकती हैं। आइए बताते हैं, कैसे। 

PREV
15

पुरानी जींस अब सिर्फ अलमारी में जगह घेरने के काम नहीं आएगी। अगर आपकी फेवरेट डेनिम पुरानी हो गई है या फिर उसका फिट खराब हो गया है, तो उसे फेंकने की बजाय स्टाइलिश स्कर्ट में बदल सकते हैं। आजकल DIY फैशन और अपसाइक्लिंग ट्रेंड में है, जहां लोग पुराने कपड़ों को नया और ट्रेंडी लुक दे रहे हैं। खास बात यह है कि घर में मौजूद पुरानी जींस से आप बेहद कम खर्च में डिजाइनर स्कर्ट तैयार कर सकती हैं।

25

ए-लाइन डेनिम स्कर्ट

अगर आपको सिंपल और क्लासी लुक पसंद है, तो ए-लाइन स्कर्ट बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए जींस के दोनों पैरों को काटकर बीच की सिलाई खोलें। फिर कपड़े को फैलाकर ए-लाइन शेप दें और नीचे की हेमिंग कर लें। आप इस स्कर्ट में एक्सेसरीज भी ऐड करके सुंदर लुक दे सकती हैं। पर्ल या फिर सीक्वेंस से वर्क भी करके बिल्कुल नया पार्टी वियर स्कर्ट बना सकती हैं।

35

रफल स्कर्ट विद ओल्ड जींस

इस तरह के स्कर्ट को जींस से बनाने के लिए थोड़ी सी क्रिएटिविटी की जरूरत पड़ेगी। फ्रंट के हिस्से को पीछे रखें और दोनों पैरों के बीच के हिस्से को काट दें। फिर जींस के लेग के कपड़े से प्लेट बनाकर इसमें साइड से जोड़ दें, आप चाहें तो फ्रंट से भी प्लेटिंग जोड़ सकती हैं। आपका एक सुपर स्टाइलिश स्कर्ट बनकर तैयार हो जाएगी।

45

जींस के पट्टी से बनाएं यूनिक स्कर्ट

अगर आपके पास कई सारे पुरानी जींस पड़ी है, तो उसका उपरी हिस्सा काटकर निकाल लें। फिर न्यूड फैब्रिक लेकर उन पट्टियों को इस पर एक के बाद एक करके कुछ इस तरह से सिलाई कर दें।  आपके लिए के बेहद यूनिक स्कर्ट बनकर तैयार हो जाएगी।

Old Hat DIY Decor Ideas: पुरानी टोपी को फेंकें नहीं, इन DIY तरीकों से बनाएं क्रिएटिव इंस्टाग्रामेबल लुक

55

फ्रिंज स्कर्ट विद ओल्ड जींस

पुरानी जींस के दोनों लेग वाले हिस्से को काट दें। फिर जींस के दूसरे हिस्से से पतली-पतली रस्सी निकालकर स्कर्ट पर कुछ इस तरह से ऐड करें। फ्रंट बटन को बैक बटन में बदल दें। आउटिंग के लिए इस तरह का स्कर्ट शानदार ऑप्शन है।

और पढ़ें: Hasli Necklace: देवर की शादी में दिखाएं ठाठ, जेठानी के लिए 7 हसली नेकलेस डिजाइंस

Read more Photos on

Recommended Stories