DIY Spoon Craft Ideas: बर्थडे पार्टी के बाद बची प्लास्टिक चम्मच को फेंके नहीं! जानें कैसे DIY तरीके से फ्लावर, मिरर डेकोर, कैंडल होल्डर और पीकॉक बनाकर घर को दें स्टाइलिश और मॉडर्न लुक।
Plastic Spoon Craft: घर में कोई बर्थडे पार्टी हो या कोई प्रोग्राम हो हम प्लास्टिक के चम्मच और गिलास बुलवाते हैं, जो अगर बच जाते हैं, तो घर में इधर उधर पड़े रहते हैं और आखिरकार इन्हें फेंकना पड़ता है। लेकिन इन्हीं प्लास्टिक के चम्मचों को आप क्रिएटिव तरीके से यूज करके अपने ही घर के लिए एसथेटिक और मॉडर्न शोपीज बना सकते हैं। आइए हम आपको दिखाते हैं इसके ही कुछ क्रिएटिव आइडिया कि कैसे आप इन प्लास्टिक की चम्मचों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्लास्टिक स्पून से बनाएं क्रिएटिव फ्लावर
प्लास्टिक की चम्मच से आप बहुत ही खूबसूरत फ्लावर्स बना सकते हैं। इसके लिए प्लास्टिक की चम्मचों की डंडियों को काट लें। एक कैंडल की मदद से प्लास्टिक की चम्मच को हल्का सा सिकोड़ लें। जब यह सेट हो जाए तो इसमें रंग-बिरंगे कलर करें। इन्हें आपस में जोड़कर पांच पेटल्स लगाकर फ्लावर बनाएं, बीच में कुछ मोतियों की डिटेलिंग करें।

और पढे़ं- पुरानी प्लास्टिक चम्मचों को फेंके ना, Reuse कर बनाएं क्रिएटिव DIY
मिरर डेकोरेशन के रूप में करें इस्तेमाल
प्लास्टिक के चम्मचों का इस्तेमाल आप मिरर डेकोरेशन के लिए भी कर सकते हैं। अगर आपके पास छोटा सा राउंड शेप का मिरर है, तो इसके ऊपर आप ढेर सारी चम्मचों को सर्कुलर मोशन में लगाते जाएं। जब इसकी 5-6 लेयर बन जाए तो इसके ऊपर शेडेड कलर या गोल्डन या सिल्वर कलर भी कर सकते हैं।

फ्लावर पॉट के रूप में करें इस्तेमाल
प्लास्टिक की चम्मचों का यूज आप फ्लावर पॉट के लिए भी कर सकते हैं। सबसे पहले एक बोतल के ऊपरी हिस्से को काटकर बेस बनाएं। इसके ऊपर चम्मचों को चिपकाते जाएं, इसकी डंडी वाले साइड को कट कर लें। अब पूरे पॉट के ऊपर गोल्डन कलर करें। कुछ मोतियों की डिटेलिंग करें, इसमें रियल या आर्टिफिशियल फ्लॉवर्स लगाकर घर के बाहर सजाएं।

कैंडल होल्डर के रूप में करें इस्तेमाल
प्लास्टिक के चम्मचों का इस्तेमाल आप कैंडल होल्डर के रूप में भी कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इसमें ओरिजिनल दीये या कैंडल ना लगाएं। इसमें आर्टिफिशियल बैटरी वाले दीये या कैंडल लगाएं। प्लास्टिक की चम्मच की डंडी को कट करके इसका फ्लावर जैसा शेप बनाएं। इसकी डबल लेयर क्रिएट करें, बीच में कैंडल या फिर दीये रखें।

क्रिएटिव पीकॉक बनाएं
प्लास्टिक की चम्मच से आप बहुत खूबसूरत सा मोर भी बना सकते है। उसे अपने घर की किसी दीवार पर चिपका सकते है। सबसे पहले एक मोर का फेस बनाएं, इसके पंख बनाने के लिए प्लास्टिक की चम्मचों का इस्तेमाल करें। आप चाहे तो इसे गोल्डन कलर करें या फिर इन प्लास्टिक की चम्मच को व्हाइट ही रहने दें और उसके ऊपर ब्लू कलर के स्टोन से स्टिक करें।

