पुरानी प्लास्टिक चम्मचों को फेंके ना, Reuse कर बनाएं क्रिएटिव क्राफ्ट
Other Lifestyle Jan 16 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Pinterest
Hindi
प्लास्टिक के चम्मच से बनाएं हनी बी
आप वेस्ट फ्रॉम बेस्ट बनाने में बिलीव करते हैं, तो प्लास्टिक चम्मचों का इस्तेमाल करके आप इस तरह की क्यूट हनी बी बना सकते हैं। इसके ऊपर येलो ब्लैक या रेड ब्लैक कलर का पेंट करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
होम डेकोर में करें इस्तेमाल
पुरानी प्लास्टिक की चम्मचों को येलो कलर पेंट करके आप इस तरह से सनफ्लावर डिजाइन में स्टिक कर सकते हैं। बीच में कॉफी बींस लगाकर ब्राउन पोर्शन बनाएं और एक खूबसूरत सा सनफ्लावर बनाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
दीया स्टैंड
पुरानी प्लास्टिक की चम्मचों को गोल्डन कलर का पेंट करके आप इससे एक खूबसूरत सा दीया स्टैंड भी बना सकते हैं। इसके ऊपर लाइट वाला दीया जलाएं और मंदिर या घर के किसी कोने में रखें।
Image credits: Pinterest
Hindi
प्लास्टिक स्पून फ्लावर
DIY क्राफ्ट बनाने के लिए आप इस तरह से तीन-चार प्लास्टिक की चम्मचों को एक साथ एक फ्लावर डिजाइन में लेकर आए। इसमें येलो-पर्पल कलर करें, ग्रीन कलर की स्टिक लगाकर पॉट में अरेंज करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
वॉल स्टिकर
आप अपने घर की किसी दीवार पर कार्डबोर्ड से खूबसूरत सी मोर बनाएं और इसके पंख बनाने के लिए चम्मच के गोल हिस्से का इस्तेमाल करके स्टिक करें और इस पर ग्रीन, येलो और ब्लू कलर करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
कलरफुल बटरफ्लाई
4 प्लास्टिक की स्पून को एक स्टिक में अरेंज करके आप कलरफुल बटरफ्लाई भी बना सकते हैं। इसे आप अपने फ्रिज पर या दीवार पर स्टिक कर सकते हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
प्लास्टिक स्पून लैंप
घर को डेकोरेटिव लुक देने के लिए आप लैंप के ऊपर पाइनएप्पल शेप में प्लास्टिक की स्पून को अरेंज करें। इसे येलो कलर का पेंट करें, ऊपर से ग्रीन लीव्स लगाएं और खूबसूरत सा लैंप बनाएं।