वक्त के साथ काली पड़ गई प्लास्टिक की कुर्सी, इन 3 तरीकों से करें सफाई और पाएं नई जैसी

Published : Jun 23, 2026, 08:31 AM IST
Plastic chair cleaning tips

सार

Plastic Chair Cleaning Hacks:प्लास्टिक की काली और गंदी कुर्सियों को बेकिंग सोडा, सिरका और साबुन-पानी जैसे आसान घरेलू उपायों से साफ कर फिर से चमकदार बनाया जा सकता है।

घर में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की कुर्सियां समय के साथ धूल, दाग और कालेपन की वजह से अपनी चमक खोने लगती हैं। कई बार बार-बार धोने के बाद भी इन पर जमी गंदगी साफ नहीं होती। हम ऐसी कुर्सियों को कबाड़ में बेच देते हैं, या फिर किसी को दे देते हैं। लेकिन अगर सफाई का सही तरीका जान लें, तो फिर इसे नया किया जा सकता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी पुरानी कुर्सियों को फिर से साफ और चमकदार बना सकते हैं। आइए बताते हैं क्लीनिंग के 3 सही तरीका।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

अगर कुर्सियों पर काले या जिद्दी दाग पड़ गए हैं, तो बेकिंग सोडा से इसे नए जैसा किया जा सकता है। सबसे पहले, बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर मुलायम ब्रश या स्पंज से रगड़कर साफ कर लें। इससे दाग हल्के पड़ने लगते हैं। इसके बाद पूरी कुर्सी को बेकिंग सोडा के पेस्ट के साथ अच्छी तरह रगड़ कर साफ करें। फिर पानी से धो दें। इसके बाद सूखे कपड़े से पोछ दें। कुर्सी बिल्कुल नई हो जाएगी।

सिरके से हटाएं फफूंदी और जमी गंदगी

सफेद सिरका और पानी का घोल बनाकर कुर्सी पर स्प्रे करें। कुछ देर बाद कपड़े या स्पंज से साफ करें। यह तरीका फफूंदी और जिद्दी मैल को हटाने में मदद करता है। दो से 3 इस्तेमाल से ही कुर्सी फिर चमक उठेगी।

साबुन और गुनगुने पानी से करें नियमित सफाई

रोजमर्रा की सफाई के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा लिक्विड साबुन मिलाएं और मुलायम कपड़े या स्पंज से कुर्सियों को साफ करें। इससे धूल और हल्के दाग आसानी से हट जाते हैं और कुर्सियां लंबे समय तक नई जैसी दिखती हैं। सप्ताह में एक बार कुर्सी को जरूर साफ करें। 

इन बातों का रखें ध्यान

प्लास्टिक की कुर्सियों को साफ करते समय स्टील स्क्रबर या तेज केमिकल का इस्तेमाल न करें। इससे सतह पर खरोंच पड़ सकती है और रंग फीका पड़ने का खतरा रहता है। हमेशा मुलायम स्क्रबर से ही साफ करें। 

और पढ़ें: घर में व्हाइट मार्बल या टाइल्स लगवाना पड़ सकता है भारी, जानें 4 वजह

छोटा बाथरूम भी दिखेगा बड़ा और स्टाइलिश, बस करें ये 5 बदलाव

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

निऑन से मेहंदी ग्रीन तक, सावन में पहनें 6 एंब्रॉयडरी हरे सूट
वेलवेट फुटवियर से दें पैरों को रॉयल लुक, सॉफ्ट टेक्सचर+प्रीमियम फिनिश के लिए चुनें ये डिजाइंस