White marble tiles disadvantages: सफेद टाइल्स या मार्बल लगाने से पहले जानें इनके 4 बड़े नुकसान। बार-बार सफाई, दाग, फिसलन और रखरखाव से जुड़ी जरूरी बातें पढ़ें।
घर को खूबसूरत बनाने और रॉयल देने के लिए लोग अक्सर सफेद रंग के टाइल्स या मार्बल्स का चुनाव करते हैं। यह फर्श को साफ, बड़ा और काफी आकर्षक भी दिखता है। यह बात बिल्कुल सच है कि व्हाइट कलर के मार्बल्स दिखने में काफी सुंदर लगते हैं। लोगों को ये काफी पसंद भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफेद रंग के मार्बल या टाइल्स लगवाने के कुछ नुकसान भी होते हैं। अगर आप घर में सफेद टाइल्स या मार्बल्स लगवाने की सोच रहे हैं, तो इन 5 बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

जल्दी गंदे दिखाई देते हैं सफेद मार्बल टाइल्स
सफेद रंग के मार्बल या टाइल्स पर धूल, मिट्टी या दाग बहुत जल्दी नजर आने लगते हैं। ऐसे में फर्श को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए बार-बार अगर सफाई करनी पड़ती है। आपको मार्बल चुनना ही हैं तो सफेद के बजाय हल्के क्रीम कलर के मार्बल्स चुन सकते हैं।
दाग हटाना मुश्किल
सफेद रंग के मार्बल्स में चाय, कॉफी, हल्दी, तेल जैसे दाग बहुत जल्दी दिखाई पड़ने लगते हैं। आप इस तरह के मार्बल्स को किचन में गलती से भी लगवाने का न सोचे। यह दाग ऐसे होते हैं, जो जल्दी नहीं निकलते और इससे फर्श की चमक भी फीकी पड़ने लगती है।
और पढ़ें: पीकॉक से लेकर बटरफ्लाई तक, मानसून में घर को वाइब्रेंट लुक देंगी ये 5 खूबसूरत बेडशीट्स
ज्यादा रखरखाव की जरूरत
मार्बल या पत्थर बिना पॉलिशिंग के चमक खो देते हैं। अगर आप घर में सफेद मार्बल या ग्लासी टाइल्स लगवा रहे हैं, तो इन्हें चमकदार बनाए रखने के लिए पॉलिशिंग के साथ अच्छी देखभाल की भी ज्यादा जरूरत पड़ेगी। ऐसे आपका समय और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। तो बेहतर होगा कि आप सफेद मार्बल के बजाय दूसरे रंग का चुनाव करें।
फिसलने का अधिक खतरा
सफेद मार्बल या फिर टाइल्स की सतह काफी चिकनी होती है। अगर इस पर पानी भी गिरा होता है, तो यह बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता है। जिसके कारण बच्चों से लगाकर बुजुर्गों तक के फिसलने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं अगर आप थोड़े से डार्क कलर की टाइल्स या मार्बल का चुनाव करेंगे, तो उसमें आपको पानी साफ नजर आएगा।
और पढ़ें: जिगजैग LED लाइट से घर को करें रोशन, परफेक्ट लाइटिंग के साथ मिलेगा एस्थेटिक लुक
