
लाइफस्टाइल डेस्क: जैसे-जैसे लोगों की लाइफ में कोरियन ड्रामा का क्रेज बढ़ा, ठीक वैसे ही कोरियन मेकअप हैक्स को भी खूब पसंद किया गया।हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर, फेस ऑयल और सीरम के इस्तेमाल के साथ ही कोरियन मेकअप में कुछ खास बातें होती हैं, जो लोगों ने दिल खोल के इस्तेमाल की। आइए जानते हैं आखिर इस साल किन कोरियन मेकअप हैक्स को लोगों ने अपनाया।
कोरियन मेकअप हैक्स में सीरम बहुत मायने रखता है। कोरियन लोग सूखी त्वचा नहीं बल्कि नम त्वचा में सीरम का इस्तेमाल करते हैं।इससे त्वचा में लंबे समय तक ग्लो बना रहता है और मेकअप के घंटो बाद भी स्किन चमकती रहती है।
कोरियन लोग मेकअप के दौरान फाउंडेशन को फिक्स करने के लिए कुछ अलग ही तरीका अपनाते हैं। इसे जाम्सू हैक कहा जाता है। सबसे पहले चेहरे में फाउंडेशन और कंसीलर लगाया जाता है। उसके बाद ठंडे पानी में चेहरा डुबोया जाता है। इससे स्किन के पोर्स छोटे होते हैं और लंबे समय तक फाउंडेशन चेहरे पर फिक्स रहता है। मैट लुक पाने के लिए इस साल लोगों ने फाउंडेशन फिक्स करने का ये कोरियन तरीका खूब पसंद किया। कोरियन हैक्स की मदद से मेकअप को टिकाऊ बनाया जा सकता है। आप भी मैट लुक पाने के लिए जाम्सू हैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अब तक हम लोग यही जानते थे कि ब्लश का इस्तेमाल चिक बोंस पर किया जाता है लेकिन कोरियन मेकअप में कुछ अलग ही तरीका अपनाया जाता है। कोरियन गर्ल्स न सिर्फ गालों में बल्कि नाक, चिन में भी ब्लश का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में उनके चेहरे में पिंकिश ग्लो छा जाता है।
K ब्यूटी रूटीन में मेकअप को साफ करने का तरीका भी बेहद अलग होता है। पहले चेहरे को ऑयल क्लींजर से साफ किया जाता है। फिर फॉर्मिंग वाले फेस वॉश का इस्तेमाल किया जाता है ताकि चेहरे से अच्छी तरीके से मेकअप हटा दिया जाए। इससे चेहरा साफ होता है और पोर्स में भरी गंदगी दूर होती है। इस तरह से कोरियन मेकअप हैक्स चेहरे को तरोताजा रखते हैं।
और पढ़ें: Blue ड्रेस हो फिर साड़ी-सूट, महफिल लूट लेगा 6 तरह का Eye Makeup!
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.