
लाइफस्टाइल डेस्क। होली रंगों का त्योहार है और इस फेस्टिवल में अबीर-गुलाल और रंगों के साथ जमकर मस्ती होती है। लोग एक दूसरे को खूब रंग लगाते हैं। लेकिन कई बार चेहरे के पक्के रंग लग जाते हैं जो छूटने का नाम नहीं लेते हैं। ऐसे में जोश क्रिएटर प्रगति शुक्ला की ये खास टिप्स आपको होली के जिद्दी रंगों से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार साबित होती है।
लैक्मे के लिए मेकअफ आर्टिस्ट हैं प्रगति
प्रगति शुक्ला ग्वालियर की रहने वाली हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई ग्लालियर से ही की है। प्रगति ने मैथ्स में एमएससी से अपना ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही प्रगति का रचनात्मक कार्यों में काफी इंटरेस्ट रहा है। यही वजह है कि उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट बनने की राह चुनी। प्रगति लेक्मे में मेकअप आर्टिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। साल 2021 में प्रगति शुक्ला ने अपने कंटेंट क्रिएशन की यात्रा शुरू की। वह जल्द ही जोश क्रिएटर्स के साथ जुड़ गईं। इसमें उन्हें एक अपने खास व्यवर्स बनाने, ब्रांड हेल्प अच्छे स्पॉन्सर मिलने में काफी मदद मिली।
जानें होली के रंगों से बचने के कुछ खास टिप्स
होली में बालों में रंग लग जाएं तो ऑयल लगाएं। हांलाकि पहले से बालों में तेल लगाकर होली खेलना चाहिए लेकिन यदि पहले भूल गए हैं तो बाद में लगा लें। इसके बाद आपको बालों में शैंपू और कंडीशनर लगाएं। इससे आपके बालों से रंग आसानी से छूट जाएगा।
रंग नहीं छूट रहा तो अपनाएं
यदि आपके चेहरे से जिद्दी रंग नहीं छूट रहे हैं तो अच्छा गाढ़ी मलाई लें और उसमें बेसन मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे और बाकी हिस्सों पर लगाएं जहां पर रंग लगा हुआ है। इसके बाद कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। फिर इसे स्क्रब करें और धीरे-धीरे रगड़-रगड़ कर छुड़ाएं। नाखूनों में या तो पहले से नेलपेंट लगा लें, नहीं तो बाद में ब्राइट कलर लगा लें। जोश क्रिएटर प्रगति शुक्ला की ये टिप्स काम करेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.