
लाइफस्टाइल डेस्क: मां बनने से खूबसूरत एहसास कोई और नहीं होता है, लेकिन प्रेगनेंसी जर्नी के दौरान और डिलीवरी के बाद महिलाओं को कई फिजिकल चेंज से गुजरना पड़ता है। ज्यादातर महिलाएं डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से परेशान होती है और इसे हल्का करने के लिए महंगी महंगी क्रीम्स तक इस्तेमाल करती हैं। लेकिन यह क्रीम्स न्यू मॉम और बेबी के लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं तीन होममेड स्क्रब जिनका इस्तेमाल करके आप अपने स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम कर सकते हैं...
चीनी का स्क्रब
चीनी का स्क्रब पेस्ट बनाने के लिए 1 कप चीनी में 1/4 कप बादाम का तेल या नारियल का तेल मिलाएं। आप इसमें लैवेंडर या गुलाब के तेल जैसे एसेंशियल ऑयल की कुछ ड्रॉप भी डाल सकते हैं। स्क्रब को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर 5-10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे मालिश करें। गुनगुने पानी से धो लें और थपथपा कर सुखा लें। बाद में मॉइस्चराइजर लगाएं।
कॉफी ग्राउंड स्क्रब
1/2 कप दानेदार कॉफी को 1/4 कप जैतून तेल या जोजोबा तेल के साथ तब तक मिलाएं जब तक यह एक पेस्ट न बन जाए। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और यह एक माइल्ड एक्सफोलिएटर के रूप में काम कर सकता है। स्क्रब को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और कुछ मिनट तक सर्कुलर मोशन में मालिश करें। अपनी त्वचा को धो लें और मॉइस्चराइज करें।
एलोवेरा और विटामिन ई स्क्रब
2 विटामिन ई कैप्सूल के तेल में 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। एलोवेरा अपने सूदिंग गुणों के लिए जाना जाता है और विटामिन ई त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 5-10 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। पानी से धोकर सुखा लें।
और पढ़ें- ड्रेस से लेकर शॉर्ट्स और साड़ी तक इरा खान के ये 8 लुक्स करें COPY
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.