Priyanka Chopra की मां मधु चोपड़ा ने बताया, इस DIY फेसपैक से पाएं 7 दिन में ग्लास स्किन

ग्लास स्किन पाने की हर लड़की की चाहत होती है। इसके लिए कई सारे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। हम आपको एक ऐसा फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज है और उनकी मम्मी मधु चोपड़ा ने इसे बनाने का तरीका बताया है।

Nitu Kumari | Published : Jan 2, 2024 7:02 AM IST / Updated: Jan 02 2024, 03:07 PM IST

लाइफस्टाइल न्यूज. अब जबकि हम नए साल (New Year 2024) में कदम रख चुके हैं। ऐसे में खुद से एक वादा तो कर रही सकते हैं कि खुद का ख्याल रखें। अगर आप खुद का ख्याल रखना चाहती है और ग्लोइंग स्किन पाने की ख्वाहिश है तो फिर हम आपके मार्गदर्शन के लिए कुछ बातें बता सकते हैं। जिसे प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया है। वो एक कॉस्मेटिक ऐस्थेटीशियन है। स्किन और फिटनेस को लेकर लोगों को जागरुक करती हैं।

उन्होंने बताया कि 7 दिन में आप कैसे ग्लास स्किन नेचुरल तरीके से पा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसा भी खर्च करना नहीं पड़ेगा। तो चलिए बताते हैं उनका DIY फेसपैक के बारे में जिसे आसानी से घर पर बना सकती हैं। बतौर मधु चोपड़ा इस फेस पैक को बनाने के लिए इन सामग्री की जरूरत होगी।

सामग्री: 

चावल का माड़

एलोवेरा जेल

कैस्टर ऑयल

ऑयली स्किन के लिए नींबू का रस

ड्राई स्किन के लिए ऑलिव ऑयल

फेसपैक बनाने की विधि

सबसे पहले एक बाउल लें। इसमें गाढ़ा चावल का माड़ डालें। फिर एलोवेरा जेल मिलाएं। कैस्टर ऑयल डालें। अगर स्किन ऑयली है तो नींबू का रस या फिर ड्राई है तो ऑलिव ऑयल डालें। फिर इन सबको अच्छी तरह मिलाएं। यह एक अच्छा पेस्ट बन जाएगा। फिर इसे रात भर के लिए फ्रिज में रखें। आप इसे अगले सुबह चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। सूखने दें और फिर पानी से धो दें। आप इसे हेयर मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। मधु चोपड़ा ने बताया कि 7 दिन लगातार करने से आपको ग्लास वाली स्किन मिलती है।

 

 

प्रियंका चोपड़ा भी मां के बताएं नुस्खे का करती हैं इस्तेमाल

प्रियंका चोपड़ा भी अपने मां के बताएं घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। चेहरा हो या फिर बाल उसका ख्याल रखने के लिए वो घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। बालों को चमकीला और घना बनाए रखने के लिए दही में अंडा और शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार करती हैं। इसे हर सप्ताह बालों में लगाती हैं। इसके अलावा स्किन केयर के लिए वो ओट्स फेसपैक का इस्तेमाल करती हैं। ओट्स के पाउडर में दही और हल्दी मिलाकर वो चेहरे पर लगाती हैं। सूखने के बाद स्क्रब करते हुए उसे धो देती हैं।

और पढ़ें:

दुल्हन बनने वाली हैं रकुल प्रीत सिंह, देखें उनका 10 साड़ी लुक्स

जैस्मिन भसीन ने ऐसे पाई मलाइका वाला फिगर,ये है फिटनेस रूटीन

Share this article
click me!