
15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए बेहद गर्व का दिन है। ये दिन सिर्फ तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान तक सीमित नहीं है। ये दिन बच्चों के मन में देशभक्ति, जिम्मेदारी और अच्छे नागरिक बनने की भावना जगाने का अवसर भी है। स्कूल प्रिंसिपल की ये जिम्मेदारी बनती है कि वो स्वतंत्रता दिवस की स्पीच की शुरुआती लाइंस को दमदार रखें, ताकि बच्चों को स्पीच बोरिंग न लगे। स्पीच की शुरुआत अगर प्रभावशाली होगी, तो पूरी स्पीच यादगार रहेगी। जानिए स्पीच की शुरुआती लाइंस में क्या बोलना चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रिंसिपल को सबसे पहले पूरे जोश के साथ बच्चों और शिक्षकों का स्वागत करना चाहिए और शुरुआती लाइंस में बोलाना चाहिए-
"सुप्रभात मेरे प्यारे बच्चों! आज हम उस तिरंगे के सामने खड़े हैं, जिसके लिए हजारों वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।"
प्रिंसिपल को स्पीच की शुरुआत एक ऐसे सवाल से करनी चाहिए, जो बच्चों को सोचने पर मजबूर कर दे। आप बच्चों से पूछिए कि-
"अगर आज हमारे स्वतंत्रता सेनानी हमारे बीच होते, तो क्या उन्हें हम पर गर्व होता?"
आप स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने भाषण में महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस या डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचारों को जरूर शामिल करें। चाहें तो उनके जीवन के यथार्त का छोटा हिस्सा कहानियों के रूप में सुना सकते हैं। किसी स्वतंत्रता सेनानी का 1-2 मिनट का प्रेरक प्रसंग बच्चों को प्रभावशाली लगेगा और उन्हें बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा।
स्पीच की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों के अर्थ और उनसे मिलने वाली सीख से करें। आप चाहे तो बच्चों से इस संबंध में प्रश्न भी कर सकते हैं।
भारत का भविष्य बच्चों की सोच, मेहनत और ईमानदारी पर निर्भर करता है। आप बच्चों को इस लाइन की मदद से बात समझा सकते हैं।
"आज की यह स्कूल यूनिफॉर्म पहनने वाले बच्चे ही कल भारत के डॉक्टर, वैज्ञानिक, सैनिक और नेता बनेंगे।"
और पढ़ें: कानों में ट्राईकलर इयररिंग्स जगाएंगी देशभक्ति की भावना, चुनें 6 डिजाइन
चंद्रयान मिशन, खेल, विज्ञान, डिजिटल इंडिया या पर्यावरण संरक्षण जैसे टॉपिक के बारे में बच्चों बताएं और उनसे छोटे और फिर बड़े सपने देखने की अपील भी करें।
अगर प्रिंसिपल अपनी स्वतंत्रता दिवस की स्पीच की शुरुआत को प्रभावशाली बनाना चाहते हैं, तो उसमे बच्चों के लिए संकल्प जरूर जोड़ें। बच्चों को संकल्प दिलाएं कि-
"आज हम सभी यह संकल्प लें कि अपने देश, अपने विद्यालय और अपने आसपास की स्वच्छता व सम्मान का हमेशा ध्यान रखेंगे।"
और पढ़ें: 5 August Jewellery Ideas: व्हाइट सूट+साड़ी के साथ ट्राई करें ये 7 पर्ल स्टाइलिश
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.