प्रियंका चोपड़ा की तरह लगेंगी देसी गर्ल, पहनें 7 साड़ी डिजाइंस

Published : Jul 17, 2025, 06:18 PM IST
priyanka chopra

सार

Priyanka Chopra Birthday: 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम देसी गर्ल के कुछ साड़ी डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप भी अपने लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। 

Priyanka Chopra Saree Designs:बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वेस्टर्न वियर हो या ट्रेडिशनल साड़ी वो हर लुक को रॉयल बना देती हैं। यहां हम देसी गर्ल के 5 खूबसूरत साड़ी लुक्स पर नजर डाल रहे हैं जिसे देखकर आप भी उसे खरीदने के लिए मचल उठेंगी।

पिंक ऑर्गेंजा साड़ी

पिंक कलर के ऑर्गेंजा साड़ी में प्रियंका चोपड़ा गॉर्जियस लुक दे रही हैं। साड़ी के बॉर्डर और बॉटम पर सीक्वेंस डिटेलिंग दी गई है। वहीं बाकी हिस्सा प्लेन ट्रांसपेरेंट हैं जिसमें उनका फिगर फ्लॉन्ट हो रहा है। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ स्ट्रैप्स सीक्वेंस ब्लाउज पहना है। जो उनके लुक को इलेक्ट्रिफाई कर रहा है।

व्हाइट साड़ी विद ब्लैक प्रिंट

सिंपल और क्लासिक लुक के लिए आप प्रियंका चोपड़ा के इस साड़ी लुक को देख सकती हैं। ऑफ व्हाइट साड़ी के बॉर्डर पर लेस लगाया गया है। वहीं पूरी साड़ी पर ब्लैक प्रिंट वर्क है। इस तरह की साड़ी आपको 2-3 हजार रुपए में मिल जाएंगी।

और पढ़ें:Tips To Clean Gold Kangan: कंगनों में जम गया है अटा और मैल, तो ऐसे करें सफाई फिर से चमकेगा नया जैसा

रेड जॉर्जेट एंड सिल्क साड़ी

प्रियंका चोपड़ा की यहां पर दो रेड साड़ी लुक दिखाया गया है।एक में उन्होंने रेड प्लेन जॉर्जेट साड़ी पहनी है। जिसके बॉर्डर पर व्हाइट लेस टच दिया गया है। उन्होंने इस साड़ी को बोल्ड लुक दिया है। वहीं दूसरी रेड सिल्क साड़ी पहनी है, जिसे ट्रेडिशनल तरीके से कैरी किया है। आप पार्टी या फिर पर्व त्योहार में इस तरह की साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Gold Plated Mangalsutra: 1 ग्राम गोल्ड में तैयार हो जाएंगे हैवी मंगलसूत्र, लाखों का काम हजारों में

ब्लैक नेट साड़ी और पिंक साड़ी में प्रियंका चोपड़ा

ब्लैक नेट साड़ी में प्रियंका बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उन्होंने इस साड़ी को फुल स्लीव्स नेट ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है, जो उन्हें ग्रेसफुल लुक दे रहा है। इसी तरह की साड़ियां आपको मार्केट में 2 हजार रुपए तक मिल जाएंगी। दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने पिंक शीयर साड़ी पहनी है, जिस पर थ्रेड वर्क से लीफ डिजाइन बना है। यह डिजाइन साड़ी को रिच और एलीगेंट टच देता है। बॉर्डर पर की गई लेस डिटेलिंग भी इसे खास बनाती है। पार्टी या किसी खास मौके पर इस तरह की साड़ी स्टाइल करना परफेक्ट रहेगा। गर्मी और मानसून के मौसम में यह साड़ी आरामदायक और स्टाइलिश दोनों रहेगी।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Small Room Decor Ideas: छोटे कमरे को बड़ा और लग्जरी कैसे दिखाएं? 10 यूनिक होम डेकोर आइडियाज
ब्लैक आउटफिट पर कैसे इयररिंग्स पहनें ? 7 कमाल के स्टाइलिंग पीस