Cleaning Tips: विंडो और स्लाइडर की चमक का सुपर सीक्रेट, घर में मौजूद इन 2 प्रोडक्ट को करें यूज

Published : Sep 30, 2025, 05:05 PM IST
Cleaning Tips

सार

Window Cleaning Tips: शीशे की खिड़की और स्लाइडर देखने में तो बहुत प्यारे लगते हैं, लेकिन इनकी सफाई बहुत मुश्किल होती है। इस पर दाग-धब्बे लग जाते हैं, जिसे हटाना बड़ा टास्क होता है। लेकिन घर में मौजूद 2 प्रोडक्ट से आप इसे चुटकियों में चमका सकते हैं। 

Window Cleaning Tips: घर के शीशे के दरवाजे और खिड़कियों को साफ रखना हर कोई चाहता है। क्योंकि इनकी चमक से घर नए जैसा लगता है। लेकिन उन्हें पूरी तरह चमकाना अक्सर चुनौतीपूर्ण साबित होता है। शीशे के दरवाजे और खिड़की पर धब्बे और धुंधले निशान पड़ जाते हैं। जब आप इसे पानी की मदद से साफ करते हैं, तो वो जाते नहीं हैं। कई बार तो सफाई करने के बाद भी ये साफ दिखते नहीं हैं। लेकिन अब आपकी ये समस्या खत्म हो सकती है, क्योंकि एक प्रोफेशनल विंडो क्लीनर ने वह एक साधारण प्रोडक्ट शेयर किया है, जिससे खिड़कियां मिनटों में चमक उठती हैं।

सर्फ लिक्विड और व्हाइट विनेगर से चमकेगी खिड़की

Stephanie Gigliotti नाम के इंफ्लूएंसर ने बताया कि स्लाइडर और खिड़कियों को चमकाने के लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती है। बस एक दो सिंपल चीजों का इस्तेमाल करके आप इन्हें चमका कर रख सकते हैं। वॉशिंग मशीन में यूज होने वाले सर्फ लिक्विड और व्हाइट विनेगर की जरूरत होगी।

ऐसे बनाएं घोल

आप एक बकेट में गर्म पानी लें। इसमें लिक्विड डाले और फिर व्हाइट विनेगर। इसके बाद पानी डालकर एक घोल बनाएं। इस घोल को खिड़की और स्लाइडर पर फैलाएं। फिर सुईज़ी (squeegee) की मदद से इसे हटा दें। सुईज एक टूल हैं, जिसमें फ्लैट रबर ब्लेड होता है। यह ब्लेड पानी और साबुन को खिड़की से हटाकर स्ट्रीक-फ्री (धब्बे रहित) फिनिश देता है। इसके बाद एक सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें। इससे आपकी खिड़की चमक उठेगी। लिंक पर क्लीक कर देखें वीडियो।

विडों को सूखाना बहुत जरूरी

अगर घर में व्हाइट विनेगर नहीं हैं, तो आप सर्फ के घोल को भी छिड़कर कर विंडो और डोर साफ कर सकते हैं। लेकिन सफाई के बाद इसे सूखे कपड़े से जरूर पोंछे। क्योंकि अगर ये गिला रह जाएगा, तो गंदगी फिर चिपक जाएगी और शीशा गंदा दिखेगा। इसलिए 100% कॉटन के कपड़े से इसे सुखाएं।

और पढ़ें: Wooden Spatula Cleaning: सिर्फ एक नुस्खा और वुडन स्पैटुला से मिलेगी जर्म फ्री डीप क्लीनिंग!

डस्टिंग जरूरी

इसके अलावा आप शीशे की खिड़की और दरवाजे की डस्टिंग जरूर करें। अगर आप रेगुलर डस्टिंग करते हैं, तो फिर ज्यादा मेहनत इसे चमकाने में नहीं लगेगी। तो दो दिन में एक बार जरूर डस्टिंग करें और वीक में एक बार लिक्विड क्लीनिंग करे।

इसे भी पढ़ें: Flipkart Sale: दिवाली की सफाई नही देगी थकान ! 84% डिस्काउंट संग खरीदें ये क्लीनिंग टूल

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स