
अगर आपकी अलमारी में पुरानी कॉटन साड़ी रखी है और आप उसे दोबारा पहनने का नया तरीका ढूंढ रही हैं, तो उसे मैक्सी गाउन में बदलना शानदार ऑप्शन हो सकता है। कॉटन साड़ी का फैब्रिक हल्का, कंफर्टेबल और डेली वियर के लिए परफेक्ट माना जाता है। खास बात यह है कि एक पुरानी साड़ी से ऐसा स्टाइलिश मैक्सी गाउन तैयार हो सकता है, जिसे आप गर्मियों से लेकर हल्की सर्दियों तक करीब 6 महीने आराम से पहन सकती हैं। अगर आप कम खर्च में नया आउटफिट चाहती हैं, तो ये 6 मैक्सी गाउन डिजाइन ट्राय कर सकती हैं।
अगर आपकी कॉटन साड़ी पर फ्लोरल प्रिंट या बूटियां हैं, तो उससे अनारकली स्टाइल मैक्सी गाउन बनवाना शानदार लग सकता है। घेरदार पैटर्न वाला यह डिजाइन डेली वियर, छोटी पार्टी और फैमिली फंक्शन में बेहद खूबसूरत लग सकता है।
और पढ़ें - Hair Brooch Hairstyle: 200Rs में हेयर ब्रोच, शॉर्ट हेयर गर्ल्स लगाएं 7 गोल्ड फिनिश डिजाइन
अगर आपको सिंपल लेकिन ट्रेंडी लुक पसंद है, तो फ्रंट बटन मैक्सी गाउन शानदार ऑप्शन हो सकता है। कॉटन साड़ी के बॉर्डर को फ्रंट पैनल या स्लीव पर लगाकर इसे ज्यादा डिजाइनर लुक दिया जा सकता है।
अगर आप थोड़ा फ्लोई और क्यूट स्टाइल चाहती हैं, तो टियरड मैक्सी गाउन बनवा सकती हैं। इसमें अलग-अलग लेयर वाला पैटर्न होता है, जो कॉटन साड़ी के प्रिंट को और ज्यादा सुंदर दिखा सकता है। यह समर वियर के लिए परफेक्ट लग सकता है।
अगर आपको मॉडर्न और एलिगेंट लुक पसंद है, तो कॉलर नेक मैक्सी गाउन ट्राय कर सकती हैं। प्लेन कॉटन साड़ी या चेक प्रिंट वाली साड़ी से यह डिजाइन काफी क्लासी लग सकता है। ऑफिस, आउटिंग और कैजुअल वियर के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
और पढ़ें - ब्राइडल लहंगा डिजाइन, महरून साइड कर खरीदें ये 8 वेडिंग लहंगा
अगर आप लूज फिट और सुपर कंफर्टेबल आउटफिट पसंद करती हैं, तो काफ्तान स्टाइल मैक्सी गाउन शानदार लग सकता है। कॉटन साड़ी का हल्का फैब्रिक इसे गर्मियों के लिए बेहद आरामदायक बना सकता है।
अगर आप हटकर और स्टाइलिश डिजाइन चाहती हैं, तो ए-लाइन मैक्सी गाउन बनवा सकती हैं। इसमें साड़ी के पल्लू को फ्रंट या हेमलाइन पर यूज करने से आउटफिट ज्यादा प्रीमियम लुक दे सकता है।