
ऑफिस, स्कूल, कॉलेज या रोज के कामकाजी रूटीन में सबसे जरूरी होता है ऐसा आउटफिट जो पूरे दिन आराम दे और साथ ही प्रोफेशनल भी लगे। ऐसे में प्योर कॉटन सूट सेट विद दुपट्टा जॉब गर्ल्स के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। कॉटन फैब्रिक पसीना जल्दी सोखता है, त्वचा को सांस लेने देता है और गर्मियों में भी फ्रेश फील कराता है। अगर आप डेली वियर के लिए स्टाइलिश और कंफर्टेबल सूट ढूंढ रही हैं, तो ये 10 सेट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं।
यह सबसे क्लासिक और ऑफिस-फ्रेंडली डिज़ाइन है। स्ट्रेट कुर्ता के साथ मैचिंग पैंट और हल्का दुपट्टा बहुत स्मार्ट और नीट लुक देता है। सॉलिड कलर्स जैसे sky blue, beige, peach और off-white इसमें बहुत अच्छे लगते हैं।
ब्लॉक प्रिंट हमेशा एलिगेंट और सफोस्टिकेटेड लगता है। छोटे ट्रेडिशनल मोटिफ्स वाला यह डिजाइन जॉब गर्ल्स पर बहुत क्लासी दिखता है। इसे मिनिमल एसेसरीज के साथ पहनने पर perfect formal ethnic look मिलता है।
अगर आप सॉफ्ट और फेमिनन लुक चाहती हैं, तो फ्लोरल प्रिंट सूट सेट चुनें। हल्के पेस्टल शेड्स और छोटे फूलों के प्रिंट इसे समर के लिए बहुत कंफर्टेबल और फ्रेश बनाते हैं।
A-line कुर्ता ऊपर से फिट और नीचे हल्का फ्लेयर देता है। यह बॉडी पर बहुत फ्लेटरिंग लगता है और पूरे दिन पहनने में आरामदायक रहता है।
लाइट एंब्रायडरी वाला चिकनकारी स्टाइल सूट ऑफिस और फॉर्मल फंक्शन दोनों के लिए परफेक्ट है। यह बहुत एलिगेंट और प्रीमियम लुक देता है।
अगर आप थोड़ा मॉडर्न फॉर्मल लुक चाहती हैं, तो लाइन्स या स्ट्राप्स प्रिंट सूट चुनें। यह बहुत नीट और ऑफिस फ्रेंडली लगता है।
यह डिडाइन उन गर्ल्स के लिए बेस्ट है जो एक्स्ट्रा कंफर्ट चाहती हैं। प्लाजो पैंट्स पूरे दिन बहुत आराम देते हैं और दुपट्टा लुक को कंप्लीट बनाता है।
अगर आपको थोड़ा मॉडर्न एथनिक लुक पसंद है, तो शॉर्ट कुर्ती सूट सेट बहुत ट्रेंडी ऑप्शन है।शॉर्ट कुर्ती के साथ एंकल लेंथ ट्राउजर और सॉफ्ट कॉटन दुपट्टा इसे indo-western touch देते हैं। working girls के लिए यह बहुत प्रैक्टिकल है क्योंकि इसमें मूवमेंट आसान रहता है।
अगर आप ऑफिस में थोड़ा ग्रेटफुल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो लाइट फ्लेयर वाला अनारकली कॉटन सूट बहुत सुंदर लगता है। इसमें घुटनों तक या थोड़ा नीचे तक फ्लेयर होता है, जिससे पूरा लुक बहुत पॉलिश्ड दिखता है। पेस्टल कलर जैसे lavender, mint green और powder pink इसमें बहुत क्लासी लगते हैं। दुपट्टे पर हल्का बॉर्डर या लेस हो तो लुक और भी प्रीमियम लगता है।
इस डिजाइन में कुर्ते के गले और चेस्ट एरिया पर योक पैटर्न होता है, जिसमें हल्की एंब्रायडरी, बटन्स या प्रिंटेड पैचवर्क रहता है। यह डिजाइन बहुत डीसेंट और ऑफिस फ्रेंडली लगता है। school teachers, office staff और daily ethnic wear के लिए यह काफी पसंद किया जाता है।