
Lipstick Shades According to Gemini: आजकल लुक को कुछ सेकेंड में चेंज करने वाले Gemini की मदद गर्ल्स मेकअप में भी ले रही हैं। अगर आपको कंफ्यूजन है कि किसी ड्रेस के साथ कौन-से कलर की लिपिस्टिक जंचेगी, तो आप फोटो डालकर मिनटों में प्रॉब्लम सॉल्व कर सकती हैं। फेस्टिवल में पर्पल कलर के एथनिक आउटफिट खूब पसंद किए जाते हैं। अगर कंफ्यूजन है कि पर्पल आउटफिट के साथ कैसे लिपिस्टिक शेड अच्छे लगेंगे, तो जानिए Gemini ने किन लिपिस्टिक शेड को लगाने की सलाह दी है।
क्लासिक और एलिगेंट से लेकर ड्रामेटिक लुक के लिए आप पर्पल आउटफिट्स के साथ एक नहीं बल्कि कई लिपिस्टिक शेड चुन सकती हैं। जेमिनी के अनुसार आप क्लासिक रेड लिपिस्टिक पर्पल आउटफिट्स के साथ ट्राय करके देखें। ये फॉर्मल इवेंट के साथ ही वेडिंग लुक के लिए परफेर्ट ऑप्शन रहेगा। अगर डीप पर्पल साड़ी है तो वाइन और मैरून टोंड रेड लिपिस्टिक लगाएं।
सॉफ्ट पिंक या मौव लिपस्टिक पर्पल आउटफिट्स के साथ परफेक्ट मैच कॉम्बिनेशन देती है। कूल अंडरटोन वाला एक मौवे शेड पर्पल साड़ी लुक को इनहेंस कर देगा। आप चाहे तो सॉफ्ट पिंक लिपिस्टिक भी लगा सकती हैं।
और पढ़ें: नवरात्रि से दिवाली तक, हर मौके पर फिट बैठेंगी चूड़ियों की ये ट्रेंडी और ट्रेडिशनल सेट
गहरा, गाढ़ा प्लम लिपस्टिक शेड ड्रामेटिक लुक के लिए लगाया जा सकता है।ग्लेमरस लुक चाहिए तो अपने मेकअप बॉक्स में ये लिपिस्टिक शेड जरूर रखें। डार्क बैंगनी साड़ी के साथ इसे जरूर ट्राय करके देखें।
जेमिनी के अनुसार आप पर्पल आउटफिट्स के साथ न्यूड लिपिस्टिक के डिफरेंट शेड्स भी ट्राय कर सकती हैं। इसमें न्यूजड पिंक से लेकर ब्राउन कलर तक आपके लुक को इनहेंस कर देंगे।
और पढ़ें: नवरात्रि में लिप को दें नया ग्लैम, 6 शेड्स संग देखें लेटेस्ट Lip Art Trend
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.