सावन में बालों को दें थोड़ा नया अंदाज, चुनें पत्रलेखा से खास 4 हेयरस्टाइल

Published : Jul 09, 2025, 06:57 PM IST
patralekha latest hairstyle look

सार

Patralekha Latest Hairstyle Look: सावन में साड़ी या एथनिक लुक के साथ बनाएं पत्रलेखा जैसे लेटेस्ट हेयरस्टाइल। मैसी बन, ओपन कर्ल और लॉन्ग ब्रेड जैसे हेयरस्टाइल्स से पाएं स्टाइलिश लुक और तारीफें।

एक्टर राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा बेहद स्टाइलिश हैं। वह वेस्टर्न से लेकर एथनिक ड्रेस में एक से बढ़कर एक खूबसूरत हेयरस्टाइल बनाती हैं। आप भी सावन के लिए अगर लेटेस्ट हेयर स्टाइल चुनना चाहती हैं तो पत्रलेखा-सा लुक क्रिएट कर सकती हैं। आईए जानते हैं कि पत्रलेखा के कौन-से हेयरस्टाइल आपके चेहरे को खूबसूरत बना देंगे। 

मेसी अप हेयरबन हेयरस्टाइल (Messy Up Hairbun Hairstyle)

अगर आपके बाल लंबे और घुंघराले हैं तो पत्रलेखा की तरीके आप मेसी अप हेयरबन बनाएं। ऐसे हेयरबन को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। अगर बाल ड्राई है तो आप उनमें हल्का-सा सीरम लगा सकती हैं ताकि आसानी से बालों को बांधने में मदद मिले। बन को क्रिएट नहीं कर पा रही हैं तो हेयर स्टाइलिस्ट की भी मदद ले सकती हैं।

लंबे बालों को करें ओपन कर्ल

अगर आपके बाल लंबे हैं और आप उन्हें बंधना नहीं चाहती हैं तो पत्रलेखा के तरीके लंबे बालों को कर्ल करें। बालों को ओपन ही रखें, यह आपकी साड़ी- सूट लुक के साथ परफेक्ट मैच हो जाएंगे। अगर आप चाहे तो ओपन हेयर में गजरा लगा सकती है।

लॉन्ग ब्रेड हेयरस्टाइल

लॉन्ग ब्रेड या चोटियों का जमाना कभी पुराना नहीं होता है। आप पत्रलेखा की तरह आगे से फ्रिंज निकालकर लॉन्ग ब्रेड बना सकती हैं। आप चाहे तो इसमें परांदा भी लगाएं।

मेसी पोनीटेल हेयरस्टाइल

घुंघराले बालों में मैसी पोनीटेल भी खूबसूरत लगती है। आपको अप पोनीटेल क्रिएट करनी है जो दिखने में काफी खूबसूरत लगेगी। आप साड़ी के साथ सावन के मौके पर ऐसा हेयरस्टाइल अपनाएं और लोगों से तारीफें पाएं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Candle Holder: डायनिंग टेबल के लिए एस्थेटिक कैंडल होल्डर, डिनर पर सजाएं 10 डिजाइन
कमरे की खाली जगह को बनाएं खूबसूरत रीडिंग कॉर्नर, ये 5 आइडियाज आ सकते हैं काम