
Raksha Bandhan Photos Poses: देशभर में आज रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। अगर आपने भी बढ़िया सा आउटफिट पहना है तो फोटो खींचना भी बनता है। लेकिन पोज को लेकर कंफ्यूज हैं तो परेशान मत हों, यहां देखें ब्रदर-सिस्टर फोटो क्लिक आइडियाज, जिन्हें आप भी चुन सकती हैं।
यह सबसे आसान और क्यूट पोज है। इसमें भाई हाथ में गिफ्ट बॉक्स पकड़े हुए हैं और बहन कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुरा रही है। यह बहुत नेचुरल फोटो है जो रक्षाबंधन 2026 पर आपकी बॉन्डिंग को दर्शाएगा। आप भी ऐसा ही कुछ शॉट ले सकते हैं। इस फोटो में बॉन्डिंग के साथ राखी की खुशी भी साफ नजर आएगी।
ज्यादा पोज देने की बजाय आप भाई की कलाई राखी बांधते हुए भी फोटो खींच सकती हैं। यह बहुत ट्रेडिशनल और इमोश्नल पोज है, जिसे हर कोई आसानी से कर सकता है। इस दौरान फेस पर हल्की स्माइल करें और कैमरे का एंगल साइड करें। यह Raksha Bandhan की रस्म को कैमरे में कैद करने का खूबसूरत तरीका है।
भाई छोटा है तो आप सिबलिंग बॉन्ड दिखाते हुए ब्रो स्वैग पोज ट्राई करें। यह फनी स्टाइल फ्रेम क्रिएट करता है। कैमरे की तरफ देखते हुए ब्रदर संग अलग-अलग स्टाइल में पोज दें। इस तरह की तस्वीरें ट्रेडिशनल पोज से हटकर फन-इंस्ट्रागाम फ्रेंडली लगेंगी।
भाई को राखी बांधने से पहले तिलक और आरती की जाती है। इसे भी आप फोटो का खूबसूरत हिस्सा बना सकती है। क्लोजअप शॉट में थाली, राखी, दोनों के हाथों के फ्रेम को शामिल किया जा सकता है। यह 100% नेचुरल और Happy Raksha Bandhan वाइब देता है।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर लगाएं आलता मेहंदी, राखी का शगुन 7 डिजाइन बनाएं खास
अगर आप कुछ यूनिक और इमोश्नल फोटो चाहती हैं तो बैक पोज को ट्राई करें। भाई-बहन कैमरे की तरफ पीठ करके साथ बैंठे और भाई बहन के कंधे पर हाथ रखें। आप घर के लिविंग रूम या हॉल पर ऐसी तस्वीर खींच सकते हैं। यह पोज फेस से ज्यादा बॉडी लैंगवेज पर फोकस करता है।
ये भी पढ़ें- सिंपल से भरी हथेली तक रक्षाबंधन के लिए मेहंदी डिजाइन
रक्षाबंधन पर मिठाई खिलाते हुए आसानी से फोटो क्लिक की जा सकती है। बहन भाई को लड्डू या पसंदीदा मिठाई करें और भाई कैमेर की ओर देखें या फिर मजाक करते हुए मिठाई खाने की कोशिश करें। यह कैंडिंड एक्सप्रेशन वाली इमेज ज्यादा नेचुरल लगती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.