Raksha Bandhan Mehndi Designs Photos: रक्षाबंधन पर पार्लर जाने का समय नहीं है? घर पर लगाएं सिंपल, भरवा हाथ, अरेबिक, मंडला और बैक-फ्रंट से हथेली की खूबसूरत मेहंदी डिजाइन।

Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। बाजारों में भीड़ हैं पार्लर में अप्वाइंटमेंट पहले से बुक हैं। अगर आप भी राखी पर मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं लेकिन पार्लर जाने का समय नहीं है तो घर बैठे ही खुद लगाएं खूबसूरत भरवा हाथ, हथेली और बैंक हैंड मेहंदी की डिजाइन। यहां देखें रक्षाबंधन हिना पैटर्न जो काम बिल्कुल आसान करेंगे।

राखी स्पेशल मेहंदी डिजाइन सिंपल

यह बहुत सिंपल और मिनिमल डिजाइन वाली मेहंदी है। जहां हथेली के बीच में भाई-बहन के प्यार को दर्शाता हुआ चित्र उकेरा गया है। साथ में फिंगर पर सिंपल हिना पैटर्न हैं। अगर आप मेहंदी लगाना नहीं भी जानती हैं तब भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

लोटस मेहंदी की डिजाइन

यह Rakhi Mehndi Design बहुत खास है। जहां स्पेसिंग का ध्यान रखते हुए बहुत प्यारी डिजाइन बनाई है। हथेली के बीच में गोल घेरे में भाई लिखा गया है। जबकि उंगलियों पर जियोमैट्रिक- बेल-बूटी और कमल के फूलों का पैटर्न है। कलाई पर जालीवर्क ब्रेसलेट जैसा लुक देता है। यह मॉडर्न+ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिक्स देती है।

रक्षाबंधन मेहंदी डिजाइन फ्रंट हैंड

मेहंदी लगाना जानती हैं तो इस भरी हुई हथेली वाली पारंपरिक डिजाइन ट्राई करें। भाई-बहन की खूबसूरत पोर्टेट के साथ बड़ी सा राखी उकेरी गई है। इस पर Happy Raksha Bandhan भी लुखा हुआ है। जबकि उंगलियों-कलाईयों पर बारीक जाल-बेल का काम है।

ये भी पढ़ें- Fancy Mehndi Design: रक्षाबंधन के लिए फैंसी मेहंदी, राखी पर इन डिजाइन से रचाएं हाथ

सिंपल फ्लोरल बेल मेहंदी

अगर आपके पास भरवा हाथ मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो सोबर-ग्रेसफुल दिखते हुए फ्लोरल बेल मेहंदी को विकल्प बनाया जा सकता है। यह बैकहैंड मेहंदी बहुत यूनिक है। जहां पीछे की ओर सुंदर सा फूल बनाते हुए भाई लिखा है। साथ में दोनों ओर से गुजरती हुई पत्तियां मॉडर्न-क्लासी लगती हैं।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर हाथों को दें ट्विस्ट, लगाएं बो मेहंदी की 7 खूबसूरत डिजाइन

मंडला आर्ट मेहंदी

पिछले हाथ को सिंपल बट एस्थेटिक दिखाने के लिए आप मंडला आर्ट इंस्पायर्ड हिना पैटर्न चुनें। इसमें हाथ के पिछले हिस्से पर प्यारा सी राखी का मोटिफ बना है। बीच में Raksha Bandhan Wishes लिखते हुए बारीक बैंड्स दिए हैं जो इसे सोबर होकर भी मिनिमल टच देते हैं।

ब्रेसलेट मेहंदी

रक्षाबंधन पर दिल की बात हाथों पर उकेरते हुए आप यह मेहंदी डिजाइन बेस्ट है। इसमें सुंदर गोल घेरे के अंदर भाई-बहन का प्यारा सा पोर्ट्रेट उकेरा है। कलाई पर बना कंगन पैटर्न और लटकन इसे फेस्टिव स्टेटमेंट पीस बनाते हैं।

अरेबिक मेहंदी

ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की बजाय आप ट्रेडिशनल बेल-बूटे वाली अरेबिक मेहंदी लगा सकती हैं। यह डिजाइन बहुत खास है, जहां मयूर-हार्ट शेप डिजाइन के बीच में Bhai-Bahan लिखा हुआ है। यह हिना पैटर्न बहुत आसान है, जो हर उम्र की महिलाओं पर जंचेगी।

राजस्थानी मेहंदी

Mehndi Artist से मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो रॉयल-भव्य लुक देने वाली राजस्थानी हिना पैटर्न चुनें। इसमें जालीदार क्रॉस वर्क संग मयूर-झरोखा बने हुए हैं। यह बहुत घनी पैटर्न है जो हाथों को हटकर लुक देगी।

रोज मंडला मेहंदी

गुलाबी के फूलों और मंडला आर्ट राउंड डिजाइन वाली यह डिजाइन बेहद क्लासी है। जहां बीच में आप भाई के नाम संग इसे कस्टमाइज लुक दे सकती हैं। इसके चारों ओर फूलों की घनी लेयरिंग और कलाई पर नाजकु बो स्टाइल बेल है जो फेस्टिव-एस्थेटिक अपील देती है।